किसान आन्दोलन के समर्थन में भूख हड़ताल
किसान आन्दोलन के समर्थन में भूख हड़ताल
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
काले कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आन्दोलन का समर्थन करते हुए धरसीवां विधानसभा के बंगोली क्षेत्र के किसानों ने आज एक दिवसीय भूख हड़ताल की।
छत्तीसगढ़ किसान महासभा के आव्हान पर किसानों ने अपने घरों में भूखे रहकर अपना विरोध जताया।
महासभा के सदस्य एवं समर्थक के आव्हान पर ग्राम- बंगोली, धनसुली, मूरा, असौंदा, पिकरीडीह, तुलसी, मांठ, फरहदा, गनियारी आदि के किसान महासभा के सदस्य व समर्थकों ने दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में यह भूख हड़ताल की ओर मोदी सरकार से किसान आंदोलन की अनदेखी करने तथा वार्ता का ढोंग करने और आन्दोलन को बदनाम करने, कमजोर करने, तोड़ने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए उक्त सरकार को किंसान विरोधी व कार्पोरेट समर्थक बताया साथ ही तीनों काला कानून सहित कोरोनाकाल में लाए तमाम कानूनों को रद्द करने की मांग की गई महासमिति के संयोजक नरोत्तम शर्मा ने कहा कि किसानों के समर्थन में हम उनके साथ हैं।

