सिन्हा (कलार) समाज हर क्षेत्र में अग्रणी- भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मगरलोड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सिन्हा (कलार) समाज हर क्षेत्र में अग्रणी- भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मगरलोड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 सिन्हा (कलार) समाज हर क्षेत्र में अग्रणी- भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मगरलोड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई




राजेन्द्र साहू/ मगरलोड 

नगर पंचायत मगरलोड में छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज के स्वजातीय बंधुओं द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे स्वजातीय बंधुओं द्वारा पूरे नगर में बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर भ्रमण किया गया इस समारोह की मुख्य अतिथि मगरलोड तहसील सिन्हा समाज के मंडलेश्वर नरेश सिन्हा संरक्षक बसंत सिन्हा,अध्यक्षता दिलीप सिन्हा,विशिष्ट अतिथि गिरवर सिन्हा,भोलाराम सिन्हा ,हरि विनायक सिन्हा वन सभापति   जनपद पंचायत मगरलोड   पुरुषोंतम सिन्हा ,तेजनाथ डडसेना ग्राम प्रमुख, डॉ वेद प्रकाश सिन्हा पूर्व एल्डरमैन,पार्षद वीणा टोमन लाल सिन्हा , झमित  सिन्हा, हेमंत सिन्हा अधिवक्ता द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुजा अर्चना कर सिन्हा समाज को संबोधित करते हुए मंडलेश्वर नरेश सिन्हा ने कहा कि  सिन्हा समाज अब प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रसर हो रहा है हमारे समाज द्वारा अब राजनीति के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा  लिया जा रहा है।



  समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है जिससे हमारे समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़े स्वजातीय बंधुओं को पुरुषोत्तम सिन्हा ,हरि विनायक सिन्हा ,दिलीप सिन्हा ने भी संबोधित किया  पार्षद श्रीमती वीणा टोमन लाल सिन्हा ने सभी स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा पर समाज को विशेष ध्यान देना चाहिए रोजगार मुलक  शिक्षा का विकास हो चारित्रिक शिक्षा का भी  समाज के लिए जरूरी है प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन लगातार मिलनी चाहिए मृत्यु भोज पर अंकुश लगे सगाई विवाह पर फिजूलखर्ची नहीं होना चाहिए दहेज पर प्रतिबंध लगे नशाबंदी एवं बाल विवाह पर रोक लगनी चाहिए महिलाओं के साथ समानता एवं न्यायोचित  व्यवहार सभी परिवारों में एवं समाज द्वारा किया जाना चाहिए इसके साथ ही पार्षद श्रीमती वीणा टोमन लाल सिन्हा एवं झमित सिन्हा ने सामाजिक भवन के विकास के लिए अपने अपने पार्षद निधि से एक - एक लाख रुपए  निर्माण कार्य के लिए सहयोग करने की घोषणा की इस अवसर पर सिन्हा समाज मगरलोड के ग्रामीण अध्यक्ष चुम्मन डडसेना सचिव ओंकार सिंन्हा वरिष्ठ सामाजिक सजातीय बंधुओं  मे  टी एल सिन्हा , छोटू राम ,लेखनारायण सिन्हा, केजू राम सिन्हा, भक्त राम सिन्हा ,विजय नारद सिन्हा, मोहन तोरण सिन्हा, रेमन सिन्हा युवराज घनश्याम, वेदराम, मनोज, दुर्गा सिन्हा ,भुनेश्वर सिन्हा, हरीश, नूतन, अंगूर, सुरेंद्र सिन्हा एवं मातृशक्ति  के रूप में श्रीमती कुंती बाई सिन्हा, नंदनी सिन्हा, रुकमणी सिन्हा, महेश्वरी सिन्हा, अनुसूया सिन्हा, पार्वती सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्वजाती बंधुगण उपस्थित रहे सभा की समाप्ति पर  आभार प्रदर्शन ओंकार सिन्हा द्वारा किया गया।



 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads