अलीराजपुर शहर में ऐतिहासिक कार्यक्रम दुआओं द्वारा बीमारी व समस्याओं का निराकरण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अलीराजपुर शहर में ऐतिहासिक कार्यक्रम दुआओं द्वारा बीमारी व समस्याओं का निराकरण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

 अलीराजपुर शहर में ऐतिहासिक कार्यक्रम  दुआओं द्वारा बीमारी व समस्याओं का निराकरण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन   



 अलीराजपुर 

वर्तमान समय  प्राकर्तिक  बीमारियां व पूर्व जन्म की किए कर्म के गलत परिणामों का कष्ट दाई फल मानव जीवन में दिन प्रतिदिन दुख अशांति तनाव निराशा डिप्रेशन कोरोना जैसे घातक बीमारियों का प्रकोप सारे विश्व में बढ़ता ही जा रहा है। अब क्या होगा, कल क्या होगा इन जैसे विचारों ने जीवन का असली आनंद, गहरी निद्रा का सुखी छीन लिया ।जीवन के चारों और  काले बादल छा गए । 



कोरोना जैसी घातक बीमारी ने तो जनमानस के अंतर्मन में मौत का खौफ बिठा दिया। हमें मालूम होना चाहिए कि वर्तमान समय ऐसे विश्व व्यापी रोग क्यों फेल रहा है । इसका साफ़ कारण है इस तमोगुणी सृष्टि का अंत व सतयुगी श्रेष्ठ दुनिया के आगमन  का संधि कालका पीरियड चल रहा है। 



जैसे प्रभात कालका आने का समय होता है तो गौर अंधेरी रात स्वत: ही प्रस्थान कर  लेती है। यह विचार यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला के प्रणेता ब्रहमा कुमार नारायण भाई ने महात्मा गांधी मार्ग पर स्तिथ ब्रहमा कुमारी सभागृह में दुआओं के द्वारा बीमारियां व समस्याओं का निदान कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर आप ने बताया कि वर्तमान समय  घातक बीमारी जैसे केसर, ब्लड प्रेसर, ह्रदयरोग, कोरोना व मानसिक रोग चिंता, डर, निराशा, डिप्रेशन जिसमें आधुनिक मेडिकल साइंस फेल होती जा रही है। इन रोगों का स्थाई समाधान किसी के पास नहीं है अगर है तो वह शांति की शक्ति, योग शक्ति, दुआओं के बल में है। कहां जाता जहां दवा कार्य नहीं करती वाह दुआएं कार्य करती है। ऐसा ही साहसिक कार्य ब्रहमा कुमारी के माध्यम से जनमानस की निशुल्क सेवा हेतू दुआओं व शुभकामनाओं द्वारा मानसिक रोग व समस्याएं  के निवारण कार्यक्रम का उद्घाटन  किया गया है ।इसके लिए अपना नाम बीमारी व समस्या का नाम, शहर, अपना मोबाइल नंबर इस whatsapp नंबर7470869292 पर भेज कर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं। इसके दुआओं का संपूर्ण फायदा लेने के लिए अपनी दवाइयां भी जारी रखें ।इस अवसर पर विधायक नागर सिंह चौहान ने कहा कि मानव का असली धर्म है मानव की सेवा करना, यह सर्व धर्मों का सार है। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि मानव जीवन की दुख , तकलीफें को हम कैसे कम कर सके। इसके लिए ब्रहमा कुमारी का वर्तमान माहोल में उठाया गया साहसिक प्रयास शहर वासियों के लिये ऐतिहासिक सौगात है। सारा मानव समाज आपके कार्य का ऋणी रहेगा। ब्रह्मा कुमारी माधुरी बहन ने दुआ द्वारा रोगों पर विजय की मेडिटेशन  कॉमेंट्री द्वारा डेमो  प्रस्तुत किया । उन्होंने सर्व मेहमानों का शब्दों से स्वागत किया। डॉ कंहैया लाल  पोरवाल में बताया कि बीमारियों के दिन प्रतिदिन ग्राफ बढ़ने में मानव के कर्म जिम्मेवार है। अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाकर बीमारियों के भार से हम हल्के हो सकते हैं इसके लिए आध्यात्मिक ज्ञान की आवश्यकता है। इस अवसर पर अनेक शहर वासी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads