*जंगल मे छिपा था हत्या का आरोपी...हुआ गिरफ्तार....* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जंगल मे छिपा था हत्या का आरोपी...हुआ गिरफ्तार....*

*जंगल मे छिपा था हत्या का आरोपी...हुआ गिरफ्तार....*



दादू सिन्हा/धमतरी

थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरखा निवासी प्रार्थी शांतु राम कमार पिता दुल्लू राम कमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात्रि पारिवारिक विवाद के चलते सदाराम कमार अत्यधिक आक्रोश में आकर अपने पिता सुलाल कमार के सिर में फर्शी पत्थर से प्राणघातक वार कर संघातिक चोट पहुंचाया, जिससे मौके पर उसके चाचा सुलाल कमार का भेजा बाहर आ गया और लहूलुहान घर के सामने मृत पड़ा है। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी सदाराम कमार के विरुद्ध धारा 302 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था..

नक्सल प्रभावित ग्राम में नगरी पुलिस की सक्रियता और चौतरफा घेराबंदी कर दबिश देने पर आरोपी घने जंगल में छिपा हुआ मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते फर्शी पत्थर से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या करना स्वीकार किया। विवेचना क्रम में प्रार्थी-गवाहों के कथन, अपराध स्वीकारोक्ति, मेमोरेंडम कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी सदाराम कमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है


गिरफ्तार आरोपी का नाम

सदाराम कमार पिता सुलाल कमार, उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम खरखा थाना नगरी जिला धमतरी


वही कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार, उपनिरीक्षक संतोष साहू, सहायक उपनिरीक्षक एनआर साहू, गोविंद राजपूत, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक आनंद कटकवार एवं आरक्षक चालक हेमलाल ध्रुव का विशेष योगदान रहा..

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads