पाहदा में शहीद वीर नारायण सिंह को किया गया याद - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पाहदा में शहीद वीर नारायण सिंह को किया गया याद

पाहदा में शहीद वीर नारायण सिंह को किया गया याद



राजेंद्र साहू / मगरलोड


आजाद फ्रेंड्स नवयुवक मंडल ग्राम पहंदा के राष्ट्र भक्तो द्वारा 10दिसम्बर दिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना से किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत हुआ। और अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में युवाओं को वीर नारायण सिंह की तरह निडर व अन्याय के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम के मुखिया लोमश सिन्हा,डॉक्टर ओमलाल साहू,कन्हैया लाल कौशिक,पतिराम यादव उपस्थित रहे।


 इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष गुलशन साहू, सचिव ख़िलानंद कौशिक, संरक्षक चन्द्रहास सिन्हा ,सदस्य गौकरण सिन्हा, जितेंद्र ध्रुव, महेंद्र साहू , डोमन यादव, सुनील साहू ,भीखम ध्रुव एवं बहुत से ग्रामीणों का सहयोग रहा।कन्हैयालाल कौशिक द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत कविताओं के द्वारा श्रंद्धाजलि दिया गया।मुख्यातिथि एवं ग्रामीणों के द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह को कैंडल जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया और कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads