प्राथमिक साख सहकारी महासंघ ने धान खरीदी की कमीशन राशि के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
प्राथमिक साख सहकारी महासंघ ने धान खरीदी की कमीशन राशि के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गरियाबंद
प्राथमिक साख सहकारी महासंघ जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों ने महासंघ के अध्यक्ष फगेन्द्र यदु एवं महासचिव व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में आज कलेक्टर गरियाबंद श्री नीलेश क्षीरसागर से सौजन्य मुलाकात कर सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की।जिसमें प्रमुख रूप से विपणन वर्ष 2019-20 की समितियों को दिए जाने वाली कमीशन राशि जो अब तक अप्राप्त है उसे शीघ्रता से समितियों को भुगतान करने की मांग की जिस पर कलेक्टर क्षीरसागर ने तत्काल विपणन संघ के प्रबंध संचालक से चर्चा कर कमीशन राशि प्रदान करने की पहल की और शाम तक जिले के 67 सहकारी समितियों के अप्राप्त कमीशन राशि लगभग चार करोड़ छियासी लाख चव्वन हजार रुपये जिला सहकारी बैंकों में अंतरित की गई जिसे सभी सहकारी समितियों में उक्त राशि को समायोजित की जाएगी जिसके लिए प्राथमिक साख सहकारी महासंघ के सदस्यों ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम सब जिला गरियाबंद के समस्त किसान व सहकारी समितियों के पदाधिकारी की ओर से कलेक्टर महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करते हैं कि जिला प्रशासन इसी प्रकार सहयोग और समन्वय स्थापित कर सहकारिता क्षेत्र की सोसायटी की समस्या पर सदैव ध्यान देगें। पत्र के माध्यम से अवगत कराए गए मांगो में तीन दिवस के भीतर धान का उठाव कराने, समिति स्तर पर सुखत को मान्य करने,समिति में खाली बारदानों की व्यवस्था करने,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समय विपणन संघ के द्वारा किए जाने वाला बीमा किस बीमा कंपनी के द्वारा कराया जाता है उसे समितियों को अवगत कराने,धान लोडिंग का भुगतान पूर्व वर्ष की तरह मिलर्स से कराये जाने जैसी प्रमुख मांगों को रखा जिसमें कलेक्टर ने यथाशीघ्र शासन को पत्र लिखकर उपरोक्त समस्याओं के निराकरण करने आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष नत्थू कश्यप फिंगेश्वर,बाबुलाल साहू लोहरसी,घनश्याम साहू भसेरा, यशवंत साहू कौंदकेरा,कृषलाल साहू गुंडरदेही,रेवाराम साहू बोरसी, सहित अध्यक्ष संचालक उपस्थित रहे।
