धरसीवां पुलिस ने सवा तीन किलो गांजा के साथ किया पति पत्नी को गिरफ्तार
धरसीवां पुलिस ने सवा तीन किलो गांजा के साथ किया पति पत्नी को गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
एएसपी के निर्देशन ओर सीएसपी उरला के मार्गदर्शन में धरसीवां पुलिस ने नशे के सौदागर पति पत्नी को सवा तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
धरसीवां पुलिस के मुताबिक धरसीवां के वार्ड नम्बर 11 में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मकान में अवैध रूप से गांजा बिकता है सूचना मिलते ही उरला सीएसपी के अक्षय कुमार के निर्देशन व मार्गदर्शन में,टीआई नरेंद्र बंछोड़,प्रधाण आरक्षक शंकरलाल साहू,ब्रज किशोर दीक्षित,आरक्षक प्रदीप चंद्रवंशी,अजय पटेल,महिला आरक्षक श्रीमती सुचिता मिंज आदि ने उक्त मकान को घेरकर कार्यवही शुरू की तो आरोपी जमील बेग पिता जलील बैग उम्र 33 साल एवं उसकी पत्नी सकिनुल निशा पति जमील बेग उम्र 27 साल
के घर के अंदर सवा तीन किलो गांजा मिला पुलिस ने अपराध क्रमांक 568/2020 धारा 20 ब एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा धरसीवां पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया।
