*सभी ग्रामीण पत्रकारों को जोड़कर करेंगे कार्यकारिणी का गठन*
श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने किया धरसीवां ब्लॉक अध्य्क्ष मनोनीत
*प्रांताध्यक्ष श्री अवस्थी ने जैन को सौपी जिम्मेदारी*
*सभी ग्रामीण पत्रकारों को जोड़कर करेंगे कार्यकारिणी का गठन*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश सचिव वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रेणु मिश्रा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने स्थानीय पत्रकार सुरेन्द्र जैन को धरसीवां ब्लॉक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपते हुए उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है।
सोमबार दोपहर अपने कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कोरोना की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा व धरसीवां के कुछ पत्रकारों की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देते हुए सुरेन्द्र जैन को आशीर्वाद दिया और जल्द से जल्द ग्रामीण अंचलों के सभी पत्रकारों को सदस्य बनाते हुए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की इस अवसर पर जैन ने प्रांताध्यक्ष श्री अवस्थी व प्रदेश सचिव सुश्री रेणु मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह जल्द से जल्द कसरीकारिणी का गठन करेंगे और अपने ग्रामीण पत्रकार साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों के हित में काम करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार दुर्गाप्रशाद बंजारे बेमेतरा के रविन्द्र दीवान आदि भी मौजूद थे।
