डाकबंगला-नवागांव वार्ड के बीच फाइनल मुकाबला आज, कौन ले जायेगा ट्रॉफी... - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डाकबंगला-नवागांव वार्ड के बीच फाइनल मुकाबला आज, कौन ले जायेगा ट्रॉफी...

डाकबंगला-नवागांव वार्ड के बीच फाइनल मुकाबला आज, कौन ले जायेगा ट्रॉफी...



दादु सिन्हा/धमतरी

धमतरी में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा रात्रि कालिन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज स्टेडियम में किया गया है.. जिसमे लीग मैच के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल के बाद  फाइनल का महामुकाबला आज डाक बंगला और नवागांव के बीच होगा...

वही सेमीफाइनल मैच में साल्हेवारपारा और डाक बंगला के बीच खेला गया... जिसमें साल्हेवारपारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था...और निर्धारित 10 ओवर में 55 रन का लक्ष्य डाकबंगला को दिया... जिसे डाकबंगला ने सात ओवर में ही मैच 5 विकेट से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया...




वही दूसरा सेमीफाइनल नवागांव और ब्राह्मणपारा के बीच खेला गया जिसमें ब्राह्मणपारा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया...और नवागांव को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया...जिसमें नवागांव ने निर्धारित 10 ओवर में 72 रन बनाए और ब्राह्मणपारा वार्ड इस लक्ष्य को पाने में नाकामयाब रहा...और महज 13 रन से यह मैच नवागांव ने जीत कर फाइनल में प्रवेश किया...


डाक बंगला और नवागांव वार्ड दोनों ही टीम अपने स्टार प्लेयर्स से सुसज्जित है दोनों ही टीम के पास अच्छा खासा अनुभव भी है निश्चित ही फाइनल में एक कड़ा मुकाबला दोनों के बीच देखने को मिलेगा...


फाइनल महा मुकाबला का आनंद लेने अतिथि के रूप में नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर विजय देवांगन,विधायक रंजना साहू,जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,पूर्व जिलाअध्यक्ष मोहन लालवानी, धमतरी निगम के सभापति अनुराग मसीह, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा,युवा नेता आनंद पवार,पुलिस प्रशासन के अधिकारी व धमतरी जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शरद रणसिंह,सचिव अजय बाबर, कोषाध्यक्ष राकेश दीवान,सतिष्चंद्र त्रिपाठी,मॉर्निंग क्रिकेट क्लब अध्यक्ष इजरायल खिलची,सकुश गुप्ता,इशाक उस्मान,अजय सोनवानी,मिलन साहू,जित्तू साहू,समीर खान व सदस्यगण उपस्थित रहेंगे....

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads