कलेक्टर ने डीपीसीआर कक्ष का किया निरीक्षण
अब किसान डायल 112 से धान खरीदी की समस्याए भी बता सकेंगे
कलेक्टर ने डीपीसीआर कक्ष का किया निरीक्षण
रायपुर,
राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश में डायल 112 से अब किसानों को धान बेचने सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। धान खरीदी के सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए किसानों को यह सेवा मुहैया की गई है।
राज्य शासन से मिले निर्देश के फलस्वरूप आज कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्री अजय यादव ने सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारियों को प्रक्रिया के व्यवस्थित संचालन हेतु निर्देशित किया । उन्होंने जिले के डीपीसीआर कक्ष का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीयन, रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या आदि की आवश्यकता होने पर अब किसान डायल 112 में कॉल करके भी जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।
