स्थानांतरण के लिए आवेदन लेकर पहुँचा जनपद
पंचों ने लगाया पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप,
स्थानांतरण के लिए आवेदन लेकर पहुँचा जनपद
अभिमन्यु नेताम / कुरुद
जनपद पंचायत कुरुद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बानगर में पदस्थ सचिव के खिलाफ पंचों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए अन्यत्र स्थानांतरण के लिए जनपद सीईओ कुरुद को आवेदन प्रेषित किया है!
दरअसल मंगलवार को सभी पंचों द्वारा जनपद पंचायत कुरुद पहुँचकर सचिव के खिलाफ मनमानी करने,आय व्यय की जानकारी न बताने,कार्यो को पेंडिंग में रखने संबंधित जानकारी आवेदन में उल्लेखित है..वही पंचों को कोई जानकारी नही देने सहित अन्यत्र स्थानांतरण कर नए सचिव पदस्थापना करने की मांग लेकर कुरुद जनपद सीईओ को आवेदन सौंपा है!
ज्ञात हो कि इस ग्राम पंचायत से कई पंचवर्षीय बीतते चला गया लेकिन आज तक किसी भी मामले में पिछले सालों तक सचिव,सरपंच या पंच के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत नही हुई है! किसी भी मामले में यह ग्राम पंचायत बानगर का पहला मामला प्रशासन तक पहुँची है!
फोन के माध्यम से संपर्क कर कुरुद जनपद सीईओ सत्यनारायण वर्मा से जानकारी चाही गयी तो बताया कि आवेदन आया होगा तो देखना पड़ेगा और आरोप लगा है तो उस पर जांच की जाएगी जिसके बाद आगे कार्यवाही करने की बात कही गयी!
