*VIDEO-जैनाचार्य विद्यासागरजी ने दिया जीवन जीने का शुभ सन्देश*
*दुनिया को हंसाने वाले कलाकार राजपाल यादव ने जब दिगंबर जैनाचार्य को भी हंसा दिया*
*जैनाचार्य विद्यासागरजी ने दिया जीवन जीने का शुभ सन्देश*
वीडियो देखें
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
जिनकी एक झलक पाने दुनिया लालायित रहती हो जिनका कभी साक्षत्कार मिलना मुश्किल होता हो ऐंसे तपस्वी महामुनिराज के अच्छे से दर्शन होना उनका आशीर्वाद मिलना और उनके चेहरे पर हंसी लाने का सौभाग्य मिलना किसी पुण्यशाली इंसान को ही मिल सकता है और ऐंसे ही नेक इंसान साबित हुए है दुनिया को हंसाने वाले फ़िल्म कलाकार राजपाल यादव।
जी हां हम उन्ही राजपाल यादव की बात कर रहे जिनकी फिल्में जिनकी एक्टिंग देखकर कोई बिना हंसे रह ही नही सकता गत दिवस मध्यप्रदेश के नेमावर स्थित पावन पावित्र मां नर्मदा के तट रेवातट नेमावर में विराजमान इस युग के महावीर परम पूज्य संत शिरोमणी आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महामुनिराज के दर्शनार्थ कलाकार राजपाल यादव पहुचे उन्हे न सिर्फ आचार्यश्री के दर्शन किये बल्कि काफी देर तक उन्हें आचार्यश्री के आशीर्वाद स्वरूपी अनमोल वचन भी प्राप्त हुए और उन्होंने अपनी कला से आचार्यश्री को भी हंसा दिया
*लंबी उम्र तक स्वस्थ्य जीवन जीने का ये दिया आचार्यश्री ने शुभ सन्देश*
आचार्यश्री विद्यासागरजी ने दर्शनार्थ पहुचे कलाकार राजपाल यादव को बहुत ही अच्छी तरह से अपना आशीर्वाद प्रदान किया और स्वस्थ्य लंबा जीवन जीने का शुभ सन्देश दिया
आचार्यश्री ने आशीर्वाद स्वरूप अपने अनमोल वचनों में कहा कि "आधा भोजन कीजिये दुगना पानी पी,तिगुना श्रम चौगनी हंसी सवा सौ बरस जी"
*राजपाल को सुन गुरुदेव भी मुस्कुराए*
दर्शनार्थ पहुचे राजपाल यादव जो दुनिया को हंसाते रहते हैं उन्हें सुनकर आचार्यश्री के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई राजपाल यादव ने कहा कि जंगल से तो हमे अभिनेता के रूप में पहचान मिल गई थी लेकिन पैसा मिला हंगामा से उन्होंने हंगामा फ़िल्म के एक दृश्य की तरफ ध्यान दिलाते हुए जैंसे ही उस एक्टिंग को अपने मुखारबिंद से दोहराया तो सुनते ही आचार्यश्री के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ गई।
