12 घण्टे में ओड़िसा के 3 जिलों की सीमा से ढाई लाख के धान के साथ 2 ट्रैक्टर 1 पिकप 3 बाइक जप्त, - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

12 घण्टे में ओड़िसा के 3 जिलों की सीमा से ढाई लाख के धान के साथ 2 ट्रैक्टर 1 पिकप 3 बाइक जप्त,

 एक्शन मोड़ में एसपी भोजराम पटेल की टीम..तस्करों की सारी साजिश नाकाम करते हुए,



12 घण्टे में ओड़िसा के 3 जिलों की सीमा से ढाई लाख के धान के साथ 2 ट्रैक्टर 1 पिकप 3 बाइक जप्त,


गरियाबन्द

उड़ीसा के धान के खिलाफ एसपी भोज राम पटेल के कड़े निर्देश के बाद उड़ीसा सीमा से लगे इलाकों में देवभोग तथा अमलीपदर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है बीती रात इन दोनों थाना क्षेत्र के तहत बड़ी कार्यवाही या अवैध धन के खिलाफ की गई जिसमें चार जगहों पर अवैध धन पकड़ाया कुल 265 बोरा धान जप्त किया गया जिसमें उड़ीसा से आ रहे धान के अलावा कुछ संदिग्ध धान भी है जब तक धान की कीमत ₹265000 बताई जा रही है इस बड़ी कार्यवाही में 2 ट्रैक्टर 1 पिकअप वाहन तथा 3 मोटरसाइकिल भी जप्त किए गए हैं धान तस्करी में संलिप्त है लोगों से पूछताछ की जा रही है एसपी भोज राम पटेल के निर्देश के बाद बीती रात भर देवभोग थाना प्रभारी हर्षवर्धन बेस तथा अमलीपदर थाना प्रभारी नवीन राजपूत अपनी टीम के साथ गश्त करते रहे इस दौरान खुटगांव जरगांव कांडापारा तथा मुड़गेलमाल में धान जप्त हुआ।




धान खरीदी खत्म होने में अंतिम 19 दिन बचे हुए हैं ऐसे में जहां किसान अपनी बची हुई उपज को जल्द मंडी ले जाने की तैयारी कर रहे हैं तो वही मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में तस्कर भी उड़ीसा से कम कीमत पर धान लाकर समर्थन मूल्य में खपाने की फिराक में बने हुए हैं इसके लिए जहां तस्कर जोखिम उठा रहे हैं तो वही गरियाबंद जिला पुलिस ने भी कमर कस ली है अंतिम दिनों में एक बार फिर जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कार्यवाही और तेज करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने नाके पर चेकिंग तथा जरूरत के हिसाब से छापामार कार्यवाही भी किए जाने के निर्देश उड़ीसा सीमा से लगने वाले थाना प्रभारियों को दिए हैं जिसके बाद देवभोग अमलीपदर तथा मैनपुर इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है वही नाके पर भी जवानों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है इसके अलावा मुंखवीरों को भी उड़ीसा के धान तथा अवैध धान की जानकारी देने के लिए एक्टिव किया गया है




जिसके तहत बीती रात देवभोग तथा अमलीपदर इलाके में 4 जगहों पर कार्रवाई हुई देवभोग पुलिस को गुडगांव नाके पर उड़ीसा से ट्रैक्टर से लाए जा रहे 144 बोरे धान को पकड़ने में सफलता मिली तो वही जरगांव चौक पर पिकअप से ले जाए जा रहे 24 बोरा धान भी टीम ने जप्त कर लिया इसके अलावा कांडे पारा में मोटरसाइकिल से धान तस्करी करते तीन युवक पकड़ाए जो कुल 8 बोरा धान उड़ीसा से ला रहे थे देवभोग थाना क्षेत्र के तहत कुल 5 लोगों से ध्यान तस्करी के मामले में पूछताछ जारी है वहीं धान को जप्त कर थाने लाया गया है



इसके अलावा अमलीपदर थाना क्षेत्र के मुड़गेलमाल से देवरी गुड़ा मार्ग पर चंचल किराना के पास खड़ी एक ट्रैक्टर में 121 बोरा धान संदिग्ध स्थिति में मिला पूछे जाने पर चालक ने नागपारा के किसान का होना बताया किसान से पता करने पर उसके पास टोकन बयान वे क्विंटल का मौजूद था मगर जितना ध्यान मिला वह 45 क्विंटल भी नहीं था उल्टे बयानों में कई बदलाव नजर आए कोई घर से धान उठाना बता रहा था तो कोई किराना दुकान से जिसके चलते संदिग्ध मानकर इस धान को जब्ती बनाकर कोटवार के सुपुर्द किया गया अमलीपदर था ना कि इस कार्यवाही में विशेष रूप से प्रधान रक्षक नकुल सोरी,आरक्षक रिज़वान क़ुरैशी और हेमंत आवडे सहायक आरक्षक दिनेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads