चेम्बर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने मकर संक्राति पर वृध्दजनो को बांटे,फल, कम्बल और तिल्ली लड्डू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चेम्बर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने मकर संक्राति पर वृध्दजनो को बांटे,फल, कम्बल और तिल्ली लड्डू

 चेम्बर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने मकर संक्राति पर वृध्दजनो को बांटे,फल, कम्बल और तिल्ली लड्डू 



गरियाबंद 

मकर संक्राति के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद रोहरा के नेतृत्व भिलाई स्थित सियान सेवा सदन मंे निवासरत वृध्दजनो को निशुक्ल फल और कम्बल व तिल्ली के लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर उनके साथ चेम्बर के उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चेम्बर अध्यक्ष रिजवान मेमन व प्रतिक सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर चेम्बर पदाधिकारियो ने वृध्दजनो से आत्मीय चर्चा करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि सेवा सदन में रहे सभी वृध्दजनो के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। यहां किसी भी चीज की जरूरत होतो निश्चित होकर उनसे कह सकते है। वही वृध्दजनो ने भी चेम्बर पदाधिकारियो को आत्मीयता से श्रवण पुत्र कह कर अपना आर्शीवाद दिया, उनके सुखद जीवन की कामना की। 


ज्ञात हो कि ग्राम भिलाई में बिते दो वर्षो से सियान सेवा सदन संचालित है। यहां पर ऐसे वृध्दजन जिनका घर परिवार नही या जिनके देखरेख के लिए कोई वारिश नही उनकी देखभाल की जाती है। प्रेरक संस्था द्वारा संचालित इस संस्था में वर्तमान में लगभग 13 वृध्दजन है जिसका कुशलता से परिवारिक माहौल में देखभाल की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads