किसानो के साथ किए वादो को पूरा करने भुपेश सरकार - चन्दूलाल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

किसानो के साथ किए वादो को पूरा करने भुपेश सरकार - चन्दूलाल

 धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकर के विरूध्द जमकर गरजे भाजपाई



किसानो के साथ किए वादो को पूरा करने भुपेश सरकार - चन्दूलाल 


गरियाबंद 

प्रदेशभर में धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर  जिले के फिंगेश्वर में आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयो ने कांग्रेस सरकार के विरूध्द जमकर हमला बोला। कांग्रेस पर किसानो के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस सरकार की कड़े शब्दो में आलोचना की। भाजपा नेताओ ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानो के साथ अन्याय कर रही है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नही देंगी। भाजपा हमेशा से किसानो के साथ रही है और हमेशा रहेगी।



इस अवसर पर पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि धान खरीदी के नाम भुपेश सरकार किसानो के साथ ठगी कर रही हैं। पूरे प्रदेश के धान खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था व्याप्त है। सरकार उचित व्यवस्था करने में असफल रही। आज किसान विवश होकर आत्महत्या कर रहे है। परंतु भुपेश सरकार को किसानो से कोई वास्ता नही है। ये सरकार केवल अपनी असफलता छुपाने का प्रयास कर रही। उन्होने कहा कि दो साल में कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है, सरकार वादा निभाने के बदले किसानो से वादाखिलाफी कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस किसान, बेरोजगार, मजदुर हर वर्ग को ठगा हैं जब तक कांग्रेस सत्ता मंे रहेगी तक प्रदेश के खुशहाली नही आ सकती। 



पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि 15 साल तक भाजपा शासन काल में डाॅ रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ अमूलचुल परिवर्तन आए परंतु कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश में विकास का पहिया थम गया है। कांग्रेस ने किसानो के साथ छल किया है। गंगाजल की कसम खाकर लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई और फिर किसानो को ही ठग दिया। इसी का नजीता है अब कांग्रेस हर राज्यो में सीमटने लगी है। इस दौरान पूर्व विधायक ने सीएम के पिता पर भी निशाना साधा। कहा कि जिनके पिता देश के आराध्य भगवान श्रीराम का अपनाम कर रहे है, उनके विरूध्द एफआईआर दर्ज नही होती हैं। 


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुनीतियो के कारण किसान पीड़ित और परेशान है। पहले गिरदावरी के नाम पर किसानो का रकबा काटा गया। फिर धान खरीदी में देरी और अब बारदाना की कमी। प्रदेश सरकार धान खरीदी के हर मोर्च में असफल रही। आज प्रदेश का किसान अपना धान नहीं बेच रहा है, सरकार बारदाने नहीं होने का बहानेबाजी कर रही है। जबकि असलियत यह है कि ये सरकार किसानो का धान ही खरीदना नहीं चाहती। उन्होने कहा कि पंजाब, ओडिशा, मध्यप्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यो में कही भी बारदाने की कमी नही है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसानो के साथ छलावा कर रही है।

कार्यक्रम को जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व अध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, चन्द्रशेखर साहू, रामु राम साहू, छत्तरसिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सोनटेके, डाॅ प्यारेलाल सोनकर, संदीप पांडेय, कमल सिन्हा, राजु साहू, महिला नेत्री छाया रही सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया। 


इसके बाद भाजपाईयो ने राज्यापाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें गिरदावरी में कटे रक्बे को जोड़ने, तत्काल बारदाने की व्यवस्था, किसानो के धान का तीन दिन मेे भुगतान, धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाने, घोषणा पत्र के अनुसार किसानो को दो साल का बोनस, वनाधिकार पट्टा प्राप्त किसानो के धान खरीदी, धान खरीदी की अव्यवस्था के कारण आत्महत्या किए किसानो को 25 लाख मुआवजा राशि देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। प्रमुख रूप से बलदेव सिंह हुंदल, आशीष शर्मा, अशोक राजपुत, राहुल सेन, महेश यादव, मिलेश्वरी साहू, रिखीराम यादव, खोमन चंद्राकर, श्याम अग्रवाल, पूनम यादव, प्रीतम सिन्हा, मिंजुन साहू, पुर्णिमा चंद्राकर, संजीव चंद्राकर, सोमप्रकाश साहू, परस देवांगन, देवकी साहू, अंजु नायक, संतोषी श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर, लोकिन साहू, शांति कोसरे, ज्योति राजुपत, मंजु हरित, कमलेश साहू, राजु साहू, विरेन्द्र साहू, चंदन साहू, रिकेश साहू, युगल समदरिया, विकास साहू, वंश सिन्हा सहित बड़ी संख्या मंे भाजपा कार्यकर्ता और अन्नदाता किसानबंधु मौजुद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads