आरंग जोन में बिगबुक निर्माण कार्यशाला हुआ सम्पन्न
आरंग जोन में बिगबुक निर्माण कार्यशाला हुआ सम्पन्न
आरंग
विकास खंड स्रोत केंद्र आरंग के प्रशिक्षण कक्ष में जोन स्तरीय बिगबुक व अभ्यास पुस्तिका निर्माण कार्यशाला सम्पन्न हुआ।जिसमें आरंग जोन के अंतर्गत संकुल केंद्र आरंग, भिलाई, गुल्लू, छटेरा, भानसोज ,फरफौद के नवाचारी शिक्षकों ने कार्यशाला में बिगबुक निर्माण करना सीखे व बनाकर प्रस्तुतिकरण भी किये।
जिसमें विकास खंड स्तरीय पीएलसी समूह के शिक्षक सोमनाथ साहू(ग्रुप लीडर) ,गिरजाशंकर अग्रवाल, उमेंद्र चंद्राकर, नेमीचंद साहू, डोमन ध्रुव, होरी लाल पटेल, डोमन डहरिया, शीला गुरु गोस्वामी ने बिगबुक निर्माण में मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी. एस. चौहान एवं विकास खंड श्रोत समन्वयक एम. एन. वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।जिसमें संकुल समन्वयक विजय कुमार देवांगन गुल्लू, संजय क्लाईव छटेरा, धनंजय साहू भानसोज ,रोशन चंद्राकर कोसरंगी ने प्रशिक्षकों का अपने वक्तव्य से उत्साहवर्धन किया।


