*नगरी पहुंचा हाथियों का दल ,किसान के मचान को पहुंचाया क्षति, दहशत में हैं लोग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नगरी पहुंचा हाथियों का दल ,किसान के मचान को पहुंचाया क्षति, दहशत में हैं लोग*

 *नगरी पहुंचा हाथियों का दल ,किसान के मचान को पहुंचाया क्षति, दहशत में हैं लोग*




जयलाल प्रजापति/सिहावा-नगरी

नगरवासी जंगली हाथियों तथा उनके खौफ  के बारे में बहुत सुना करते थे ।आज वही जंगली हाथियों दल नगरी पहुंचकर लोगों को दहशत में डाल दिया है।  नगर वासी कभी सोचे भी नहीं रहे होंगे कि नगरी में भी खौफनाक स्वरुप वाला हाथी का झूण्ड  पहुंच जायेगा।छत्तीसगढ़ का दुसरा  सबसे बड़ा नगरी के  वन काष्ठागार के सीमा से लगे किसान अशोक पटेल के खेतों को गुरुवार की रात्रि  में जंगली हाथियों के समुह ने तहस नहस कर दिया।सुबह जब किसान खेत पहुंचा तो उनके  रोंगटे खड़े हो गए ।उनकी खेती बाड़ी में तैयार हो रहे सब्जि तथा रोपाई के लिए तैयार रहे पौधों को नुकसान पहुंचा दिया। खेत व बाड़ी की रखवाली के लिए बनाये गए ईंटों से बने मचान को भी क्षति ग्रस्त कर दिया गया है। 




इसके अलावा आसपास के किसानों के खेतों में भी हाथियों ने चहल कदमी कर दिया है। काष्ठागार  व खेतों के सुरक्षा घेरों को भी नुकसान पहुंचा है।लोग कौतुहल वश उनके खेती बाड़ी को देखने लगातार पहुंच रहे हैं ।सुबह तक यह दल यहां से रवाना हो चुका था।



लेकिन रात्रि में पुन: वापसी से इंकार नहीं किया जा सकता।संबंधित विभाग व लोगों को सजग रहना होगा।हाथियों का दल चेलिक मोटियारी,सांई शील,बिलभदर ,जबर्रा ,तुमबाहरा या फिर किसी भी तरफ रुख कर सकता है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads