गुंजन पीएलसी सीआरसी मंच ने दिया नवाचार का संदेश - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गुंजन पीएलसी सीआरसी मंच ने दिया नवाचार का संदेश

 गुंजन पीएलसी सीआरसी मंच ने दिया नवाचार का संदेश



 आरंग

 गुंजन पीएलसी सीआरसी मंच आरंग  ने नवाचारी गतिविधियों के व्यापक प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सदर रोड आरंग मैं कार्यशाला के माध्यम से कार्य योजना बनाई, इस संदर्भ में विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग डी एस चौहान ने बताया कि कोविड-19 के चलते भाषा गणित व अन्य विषयों के ऐसे नवा चारों पर फोकस किया जा रहा है  की बच्चे घर पर रहकर भी पेंसिल व रबर की सहायता से अपनी अभ्यास पुस्तिका पर कार्य कर सकें, एवं इसके लिए शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन ऑफलाइन व मोहल्ला क्लास के द्वारा प्रेरित किया जा रहा है ताकि बच्चे लाभान्वित हो सकें,वहीं विकासखण्ड श्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा ने सीखना और सिखाने को सतत प्रक्रिया बताते हुए शिक्षको के द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय पहल के रूप में परिभाषित किया इस कार्यशाला में कार्य योजना के अंतर्गत कम से कम प्रत्येक शाला में 10 बिग बुक का निर्माण ,सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण,  कम से कम 10 तक का पहाड़ा, वाक्य विन्यास ,हिंदी पठन कौशल, गणित कौशल की आधारभूत संक्रियाओ का ज्ञान ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अंतर्गत कम से कम 10 सरल प्रैक्टिकल आदि बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर आगामी दिवसों के लिए बच्चों एवं शिक्षकों से जुड़ी गतिविधियों पर विचार विमर्श एवं मंथन किया गया इस अवसर पर गुंजन प्रमुख नवाचारी शिक्षक गण क्रमशः अरविंद कुमार वैष्णव(प्राथमिक सदर आरंग) शीला गुरु गोस्वामी (एन पी एस रसनी) हरीश दीवान (पूर्व माध्यमिक खमतराई)  विनोद कुमार गुप्ता( प्राथमिक कन्या आरंग) नितिन मिश्रा(प्राथमिक बागेश्वर आरंग) संगीता चंद्राकर (एन पी एस पारा गांव) कांति चंद्राकर (पूर्व माध्यमिक बोदरा एवं नूतन कुमार मांडल (संकुल समन्वयक) आदि की उपस्थिति रही ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads