भाजपा आरंग विधानसभा की बैठक संपन्न
भाजपा आरंग विधानसभा की बैठक संपन्न
आरंग
किसान हित मे होने वाले प्रदेशस्तरीत विधानसभा मुख्यालयों के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की रुपरेखा हेतु भाजपा आरंग विधानसभा के अंतर्गत तीनो मंडल आरंग, आरंग ग्रामीण मंदिरहसौद मंडल की संयुक्त बैठक आरंग नगर के साहू छात्रावास में संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा के बूथ से लेकर प्रदेश मे दायित्ववान पदाधिकारी सम्मिलित हुये। बैठक को पूर्व विधायक द्वय नवीन मारकंडेय, संजय ढीढी, प्रभारी अनिल अग्रवाल, सहप्रभारी श्याम नारंग, चंद्रकांत पाटिल, शोभा यादव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, लखन लाल साहू, कृष्ण कुमार वर्मा ने संबोधित किया। साथ ही रणनीति तय करके जिम्मेदारी हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गयी। यह धरना प्रर्दशन 13 जनवरी को दोपहर 12 से 03 बजे हाई स्कूल मैदान आरंग में होना तय हुआ हैं। आभार पार्षद धुव कुमार मिर्धा द्वारा किया गया। बैठक मे प्रदेश जिला मंडल के पदाधिकारी शक्तिकेंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्ष सचिव एवं प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।,
