कृषि कानून के विरोध में हजारों किसान करेंगे रमन सिंह के निवास का घेराव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कृषि कानून के विरोध में हजारों किसान करेंगे रमन सिंह के निवास का घेराव

  कृषि कानून के विरोध में हजारों किसान करेंगे रमन सिंह के निवास का घेराव



धमतरी

 केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पारित तीनों कृषि बिल के विरोध में देशभर के किसानों के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है किसानों का दृढ़ व अनथक संघर्ष निरंतर शक्तिशाली होकर फैल रहा है आंदोलन के लिए नारे बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, जीतेंगे या मरेंगे किसानों के निरंतर बढ़ते संकल्प और दृढ़ता का मूर्त रूप है यह किसानों का ऐतिहासिक संघर्ष है जिसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से सबध धमतरी के किसान खेती बचाओ यात्रा के नाम से गांव गांव जाकरराष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वधान में कृषि बिल के विरोध में किसानों को जागरूक कर रहे हैं किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने बताया की किसान आंदोलन के समर्थन में कृषि बिल की वापसी एवं समर्थन मूल्य की गारंटी का कानूनी अधिकार देने की मांग को लेकर धमतरी जिला के ग्राम सारंगपुरी खरेंगा दर्री परसूली कलारतराई देमार गुजरा भखारा कोर्रा भेंड्रा सुपेला अंवरी सेमरा सिगदेही गड़ाड़ीह  रामपुर पचपेड़ी सिलघाट शरबदा जी जामगांव सिर्री अछोटी मगरलोड साल्हेभाट टीपानी सहित अनेकों गांव से हजारों किसान तीनों दमनकारी कृषि बिल की वापसी और एमएसपी की गारंटी देने वाली कानून की मांग को लेकर दिनांक 12 जनवरी दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे धमतरी जिला के विभिन्न गांव से निकलकर रायपुर के बूढ़ा तालाब पहुंचेंगे वहां से रैली के रूप में निकल कर शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक व तेलीबांधा से वी आई पी रोड होते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास का घेराव कर किसान विरोधी दमनकारी तीनों कृषि बिल की वापसी व समर्थन मूल्य की गारंटी वाली कानून देने सहित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नाम सौंपा जाएगा जिसमें सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान आंदोलन का हिस्सा बने।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads