*चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह सम्पन्न,* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह सम्पन्न,*

 *पत्रकार खोमेंद्र देशमुख सहित ये हुए चंदूलाल लाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से सम्मानित,*



*चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर जयंती समारोह सम्पन्न,*




 *भिलाई नगर*

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वां वार्षिक अधिवेशन एवं महान व्यक्तित्व श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर की 100वीं 

जयंती समारोह  दिनांक 10 जनवरी, दिन रविवार को  कुर्मी भवन सेक्टर -7, भिलाई में गोयरवपूर्ण समारोह में सम्पन्न हुआ । कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम संछिप्त रूप में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया गया था ।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू 'गृह मंत्री छग.शासन' की गोयरवपूर्ण उपस्थिति रही।  अध्यक्षता अजय चंद्राकर 'चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज' ने की,तथा विशिष्ट  अतिथि के रूप में बैजनाथ चंद्राकर- 'अध्यक्ष-अपैक्स बैंक छग.राज्य सहकारी बैंक', रोहित चंद्राकर - अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी  समाज दुर्ग राज,एवं  मोरध्वज चंद्राकर - 'अध्यक्ष छत्तीसगढ़  कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर  की गरिमामय उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में सामाजिक प्रतिवेदन पश्चात विभिन्न क्षेत्रों व विभगों से सेवानिवृत्त सामाजिक सदस्यों के सांथ-सांथ विशिष्ट सफलता प्राप्त करने वाले सदस्यों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का  सम्मान किया गया । उसी तरह उड़ान नई दिशा संस्था के संस्थापिका व अध्यक्ष  निधि चंद्राकर, एवं जन समर्पण एक प्रयास फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्ष  ज्योति कम्मू चंद्राकर को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए समाज के द्वारा सम्मानित किया गया ।


इसके अलावा व्यवसाय, संगठन, पत्रकारिता एवं कृषि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए चयनितों को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से भी  सम्मानित  किया गया ।


*ये हुए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से सम्मानित:*

रोशन चंद्राकर -           - कुरूद (व्यवसाय)

जागेश्वर जुगनू चंद्राकर - महासमुंद (संगठन)

खोमेंद्र देशमुख           - बोरई,दुर्ग(पत्रकारिता)

हेमंत चंद्राकर             - कुरूद (कृषि) 


समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू  ने चंद्राकर की राजनीतिक सामाजिक योगदान को तथा  उनके सांथ गुजारे अमूल्य क्षणों को याद करते हुए आज समाज के माध्यम से संस्कृतिपरक शिक्षा पर बल दिए जाने की बात कही।


 कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता  राजेन्द्र हरमुख, अध्यक्ष- दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज ने चंदूलाल चंद्राकर जी  के पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।


विशिष्ट अतिथि के रूप में  उपस्थित बैजनाथ चंद्राकर,अध्यक्ष -अपेक्स बैंक-छग.राज्य सहकारी बैंक ने  चंदूलाल चंद्राकर की राजनीतिक जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला।


समारोह में अजय चंद्राकर, अध्यक्ष-चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर  ने आयोजन समिति एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी  के समस्त सदस्यों की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आगमन हेतु ससम्मान अतिथियों का  आभार व्यक्त किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads