सिहावा विधानसभा के भाजपाइयों द्वारा बजरंग चौक नगरी में विशाल धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ सरकार के अव्यवस्था वादा खिलाफी के खिलाफ
सिहावा विधानसभा के भाजपाइयों द्वारा बजरंग चौक नगरी में विशाल धरना प्रदर्शन छत्तीसगढ़ सरकार के अव्यवस्था वादा खिलाफी के खिलाफ
कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद भी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं किया जिसके चलते किसान आज त्राहि-त्राहि हो रही हैं जो बड़ी शर्म की बात है साथ में
9000 करोड़ का हिसाब जवाब देने कहा गया भूपेश सरकार को
जयलाल प्रजापति/नगरी
भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा के तत्वधान में कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के साथ वादाखिलाफी के विरोध में आज 13 जनवरी बुधवार दोपहर 1:00 बजे बजरंग चौक नगरी में प्रमुख मुद्दों को लेकर आंदोलन किया किया गया जिसमें गिरदावरी में काटे गए रघबा को जोड़ना तत्काल बारदाना की व्यवस्था करने किसानों के धान का 3 दिन में भुगतान करने धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाने घोषणा पत्र के अनुसार 2 साल का बोनस देने वन अधिकार पट्टा प्राप्त कर वनवासियों का धान खरीदने धान खरीदी मैं अव्यवस्था के कारण कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार को 25 लाख सहायता राशि देने के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर बजरंग चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा सिहावा विधानसभा के दोनों पूर्व विधायक श्रवण मरकाम एवं पिंकी शिवराज शाह नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा इन सभी वक्ताओं ने कांग्रेसी सरकार को किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के ऊपर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद भी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा नहीं किया जिसके चलते किसान आज त्राहि-त्राहि हो रही हैं जो बड़ी शर्म की बात है वही मुख्य वक्ता के रूप में आए पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कांग्रेसी सरकार चुनाव से पहले गंगाजल की कसम खाकर कहा था की किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा मगर आज कांग्रेसी सरकार के पास किसानों के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं है गिरदावरी में काटे रघबा का धान नहीं खरीदना किसानों के साथ छलावा है वही कहा कि भाजपा सरकार में जो विकास हुआ था आज कांग्रेसी सरकार में वहां विकास नहीं दिख रहा है आज छत्तीसगढ़ में लबरा सरकार शासन कर रही है जिसके चलते किसानों का हाल बेहाल हो गया वही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ छल किया गया छत्तीसगढ़ के लोग यह जानते हैं कि गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाने वाला कभी झूठ नहीं बोलता मगर कांग्रेस की सरकार गंगाजल की कसम खाने के बाद झूठ बोली है आने वाली चुनाव में इसकी सजा छत्तीसगढ़ के लोग कांग्रेस को देगी कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के लिए सभी किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय नगरी पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे। अराधना शुक्ला नागेंद्र शुक्ला रविशंकर दुबे दिनेश्वरी नेताम उपाध्यक्ष हुमित लिमजा राजेंद्र गोलछा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा नरेश सिन्हा भीखम सेन विजय यदु शत्रुघ्न साहू भवानी यादव विकल गुप्ता मिलन नेताम यवन साहू राखी साहू नंद यादव प्रेमलता नागवंशी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा अकबर कश्यप टेलेश्वर ठाकुर महामंत्री अजय नाहटा हृदय साहू रामगोपाल साहू मनोहर मानिकपुरी राकेश चौबे वामन साहू मोहन पुजारी वेद प्रकाश गंजीर शत्ती मरकाम विनोद गिरी अशोक संचेती बलजीत छाबड़ा महामंत्री राजेश नाथ गोसाई मंत्री गुरूप्रसाद साहू मन्नू साहू बुद्धेश्वर साहू नरेन्द्र सेन शुभम यदु निखिल साहू संत कोठारी राजा पवार गुलाब भारती गोस्वामी चुम्मन साहू महेश साहू पवन कुमार साहू विनीता कोठारी जनपद सभापति बंशीलाल सोरी श्यामन्त बिसेन मन्नू यादव सुलोचना साहू भुनेश्वरी धृतलहरे रेणुका ध्रुव नंदनी सिन्हा रेखा साहू पुष्पा देवांगन उमा भारती साहू अमर सिंह ध्रुव मनिहार नाग छन्नुलाल नाग गिरिवर भंडारी विनय देवांगन तेजस्विनी साहू यशोदा साहू कमला साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ किसान जान उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोपाल साहू आभार जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा ने किया।


