विधायक पहुंचे कौहाबाहरा गौठान किया उदघाटन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विधायक पहुंचे कौहाबाहरा गौठान किया उदघाटन

  विधायक पहुंचे कौहाबाहरा गौठान किया उदघाटन 



जयलाल प्रजापति/नगरी

सिहावा  विधानसभा कि विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्री परम सम्माननीय डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कव्हा बाहरा  के आश्रित ग्राम केरेमूढा पहुंच गौठान का लोकार्पण की।

मुख्य अतिथि के आसंदी से छेत्र वासियों को संबोधित करते हुए डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के रहवासियों को गरीबी बेरोजगारी से मुक्त करने के लिए योजना की विस्तृत जानकरी नरवा गरवा घुरवा बारी योजना से गरीब किसान मजदूर मध्यम वर्गीय आम जनता को मिलने वाली फायदा के बारे में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल जी को धन्यवाद दिया।

उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष  भूषण साहु जी विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग जी ग्राम पंचायत कौहाबहरा के सरपंच दुगली के बूथ अध्यक्ष श्री अनुप मरकाम जी ग्राम के गड़मान्य जन ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवम पंच गण कांग्रेस के कार्यकर्ता जन एवम ग्राम वासी कार्यक्रम मे उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads