स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर
स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर
जयलाल प्रजापति/नगरी
संचालनालय आयुष छ.ग. के निर्देशन में एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. गुरुदयाल साहू के मार्गदर्शन में दिनांक 11 जनवरी 2021 को विकासखंड नगरी ग्राम डोंगरडुला में एक दिवसीय द्वितीय विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र सिहावा विधायक, माननीया डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विधायक महोदया के द्वारा लोगों से अपील की गई कि वह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रातः काढा का सेवन करें इस काढा में सोठ मरीच गिलोय तुलसी पत्र एवं पिपली मिलाकर 15 मिनट उबालना है और एक चौथाई से होने पर काढा को पीना है ।
वात पित्त कफ के असंतुलन से रोग होता है हमें अपने खानपान में विशेष सावधानी की जरूरत है।शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि ,श्री भूषण साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी ,जनपद सदस्य श्रीमती रेणुका ध्रुव ,प्रदीप कुंजाम सरपंच बलभद्र ,एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती फुलेश्वरी नेताम सरपंच डोंगरडुला के द्वारा किया गया ।शिविर में कोविड-19 से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं कोविड-19 रोकथाम संबंधी शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न रोग के रोगियों को आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा एवं औषधि निशुल्क प्रदान की गई। शिविर का प्रारंभ जागरूकता शिविर से हुआ जिसमें डॉक्टर पतंजलि दीवान द्वारा विभिन्न मौसमी रोगों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु दिनचर्या रितु चर्या पर विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही जिला अधिकारी डॉक्टर गुरुदयाल साहू ने आयुर्वेद विभाग की जानकारी देते हुए लोगों को स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में बताएं इस शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. रविंद्र वर्मा, डॉ. एमपी चंद्राकर, डॉ. विनोद बिहारी नंद, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. रेवती नेताम, डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल एवं आयुष विभाग जिला धमतरी के फार्मासिस्ट एवं औषधालय सेवकों ने अपनी सेवाएं दी। 328 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया।

