विश्व गुरु एवं युवाओं के आदर्श है विवेकानंद
विश्व गुरु एवं युवाओं के आदर्श है विवेकानंद
अभनपुर
मानव कल्याण अधिकारी एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने स्वामी विवेकानंद जी का जयंती कॉलेज विद्यार्थियों के साथ मनाया। श्री नेहरू साहू ने कहा स्वामी विवेकानंद जी सर्वप्रथम व्यक्तित्व है जिन्होंने संपूर्ण विश्व के लोगों को भाइयों एवं बहनों से संबोधित किया। विवेकानंद जी ने विकसित भारत का सपना देखा । उन्होंने श्रेष्ठ और मजबूत भारत बनाने के लिए भारत में व्याप्त जातिवाद, कुरीतियों दूर करने में अपना संपूर्ण जीवन त्याग दिया। स्वामी विवेकानंद ही एक ऐसा व्यक्तित्व था जिन्होंने श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को संपूर्ण विश्व तक पहुंचाया। विदेश में गोष्ठी के दौरान स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि कलयुग को तारने के लिए राम और कृष्ण दोनों एक ही रूप में अवतरित हुआ है और वह मेरे गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस है ।उनके आदर्शों पर चलकर लोग अपने जीवन को सुखमय एवं समृद्ध बना सकता है। भारत निर्माण में युवाओं का प्रमुख स्थान होगा इसीलिए उन्होंने भारतवर्ष के युवाओं संबोधित करते हुए कहा" उठो जागो और तब तक चलो जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए"। स्वामी जी युवाओं को प्रेरित एवं जागृत करने वाले मसीहा था।इसीलिए उनके जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री नेहरू साहू ने सभी युवा साथियों को कलम एवं डायरी भी वितरित किया । सभी लोगों ने विवेकानंद जी के आदर्शो का अनुसरण करने का संकल्प लिया।प्रमुख रूप से प्रखर साहू, हुलास निषाद, खिलेश्वरी निषाद ,नीलम सोनकर ,तिलेश्वरी साहू, टोमेश्वरी साहू, डिगेश्वरी निषाद, प्रिया, हेमवर्षा , भवानी एवं अन्य उपस्थित रहे ।
