कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी में वादाखिलाफी
कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी में वादाखिलाफी
गरियाबंद
राज्य़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी में वादाखिलाफी और विभिन्ऩ मुद्दों को लेकर अब भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क की लड़ाई लड़नी है। दो वर्ष में छत्तीसगढ़ का विकास थम गया है। इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान कर गांव, गरीब और किसानों के हक की प्रभावी आंदोलन की जरूरत महसूस हो रही है, क्योंकि आमजनता इस सरकार से त्रस्त़ हो गई है। उक्त़ बातें भाजपा के जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राम मंदिर बनना प्रशस्त़ हो गया है, इसके निर्माण को लेकर सबकी सहभागिता जरूरी है। भव्य़ श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर निर्माण की आधारशिला देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी है। भारत के लोगों के दिलों में राम बसते हैं। राम भारतीय सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है। छत्तीसगढ़ की पावन धरती भगवान श्रीराम का ननिहाल है, इसलिए यहां की माटी का विशेष संबंध है। छत्तीसगढ़ के लिए राममंदिर का निर्माण पूरी तरह से स्वाभिमान और आस्था से जुड़ा हुआ है। राममंदिर निर्माण के लिए हम सबको समर्पण राशि का योगदान करना होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पण अभियान में कार्यकर्ताओं को जुट जाने आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने की।
श्री साय ने बताया कि 22 जनवरी को जिला स्तऱ पर राज्य़ सरकार के खिलाफ धान खरीदी को लेकर आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि छत्तीसगढ़ के किसान परेशान हैं। अव्यवस्था के शिकार किसान हो गए हैं।
प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को लेकर कहा है कि इन दो वर्ष में प्रदेश सरकार की मूल्यांकन शुरू हो गई है। सरकार की विफलताओं को लेकर योजना बनाकर प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की है। चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वायदें कांग्रेस ने किए थे, वो पूरे नहीं हुए हैं। आज धान खरीदी में किसानों को बारदानें के लिए तरसना पड़ रहा है। दो साल का बोनस अभी तक किसानों को नहीं दिए गए हैं। किसानों के मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। कहा कि अभी से विधानसभा की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं और जिले के दो विधानसभा राजिम, बिन्द्रानवागढ़ सीट में भाजपा विजयश्री हासिल करें।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, गिरीश दत्त़ उपासने, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, संदीप शर्मा, श्वेता शर्मा, भागवत हरित, भागीरथी मांझी, अनिल चंद्राकर, रामकुमार साहू, पुनीतराम सिन्हा, कुंजबिहारी बेहरा, राहुल सेन, गोपचंद बेनर्जी, छत्तऱसिंह ठाकुर, मिलेश्वरी साहू, बलदेव सिंह हुंदल, आशीष शर्मा, अब्दुल गफ्फार मेमन, राधेश्याम सोनवानी, खोमन चंद्राकर, योगेश शर्मा, छाया राही, नेहा सिंघल, नूरमती मांझी, ताकेश्वरी मांझी, संजीव चंद्राकर, पूर्णिमा चंद्राकर, मंजूलता हरित, सुरेन्द्र सोनटेके, पीलूराम यादव, संदीप पांडे, कमल सिन्हा, दुलार सिन्हा, गुरूनारायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यादव, प्यारेलाल सोनकर, रिखीराम यादव, वंशगोपाल सिन्हा, धनंजय नेताम, भोलेशंकर जायसवाल, किशन कंडरा, चंदन साहू, धर्मेन्द्र ध्रुव, तानसिंग मांझी इत्यादि उपस्थित थे।