राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने ली धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने ली धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक

 राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने ली धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक



अभिमन्यु नेताम/कुरूद

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान एवं आयोग के सचिव  एमएम उइके ने आज अपराह्न जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में संचालित अनुसूचित जनजाति वर्ग की कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की। 


कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर तीन बजे आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष दीवान ने विभागवार प्रकरणों की समीक्षा की, जिसमें कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य, आदिवासी विकास, राजस्व, खनिज, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खादी ग्रामोद्योग, रोजगार, स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अंत्यावसायी सहित विभिन्न विभाग शामिल थे। उन्होंने शासन की मंशानुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने तथा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


इस अवसर पर डीएफओ सतोविशा समाजदार,अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads