0 जिले में इसी माह भाजपा का तीन बड़े धरना प्रदर्शन। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

0 जिले में इसी माह भाजपा का तीन बड़े धरना प्रदर्शन।

 वादाखिलाफी, धान खरीदी में अव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन



0 जिले में इसी माह भाजपा का तीन बड़े धरना प्रदर्शन।

0 विधानसभा एवं जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित।

0 किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने शुरू की धरना की तैयारियां।


गरियाबंद

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी और धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय एवं 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन गरियाबंद जिला में आयोजित होगा।

भाजपा ने किसानों के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। राजिम विधानसभा में फिंगेश्वर और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में धरना प्रदर्शन देवभोग में आयोजित होगी। इस प्रदर्शन को लेकर फिंगेश्वर में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित और देवभोग में जिला भाजपा संगठन प्रभारी राकेश यादव ने बैठक ली। 



फिंगेश्वर की बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पदाधिकारी राहुल सेन, महेश यादव, मंजूलता हरित मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने राजिम, पांडुका, फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद मंडल के उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुट जाएं।

वहीं देवभोग की बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक आशीष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी, कुंजबिहारी बेहरा, महामंत्री पुनीत सिन्हा इत्यादि नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार से किसान त्रस्त हैं, आने वाले समय में इस सरकार को सबक सिखाएंगे। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। इस आंदोलन को लेकर जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि दो साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसान विरोधी कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ लगातार अन्याय किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों से वायदा निभाने में कांग्रेस की सरकार असफल हो गई है। पिछले वर्ष खरीदे गए धान का पूरा भुगतान किसानों को अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि किसान कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं, धान खरीदी के भुगतान के लिए किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार बन गई है, जो किसानों को बारदान तक उपलब्ध नही करा पा रही है। धान खरीदी के नाम पर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। किसानों के मुद्दे को लेकर विधानसभा और जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads