डॉ खूबचन्द बघेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री की घोषणा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डॉ खूबचन्द बघेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री की घोषणा

 पथरी गांव को जोड़ने वाली हर सड़क बनेगी टू लेन




डॉ खूबचन्द बघेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री की घोषणा



नवा रायपुर में लगेगी डॉ खूबचन्द आदमकद प्रतिमा

 


   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

पृथक छत्तीसगढ़ बीके प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वाधीनता सैनानी डॉ खूबचन्द बघेल की पुण्यतिथि उनकी जन्मभूमि पथरी गांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पथरी गांव को जोड़ने वाली सभी सड़को को टू लेन सड़क बनाने और नवा रायपुर में डॉ खूबचन्द बघेल की आदमकद प्रतिमा लगाने की मंच से घोषणा की।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ खूबचन्द बघेल जी चाहते तो डॉ के रूप आराम की जिंदगी जी सकते थे लेकिन उन्होंने ऐंसा नही किया बल्कि संघर्ष का रास्ता चुना ओर स्वाधीनता के आन्दोलन में कूद पड़े उन्होंने अंग्रेजो से भारत को स्वतंत्र कराने न सिर्फ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी बल्कि उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों को भी दूर किया छुआ छूट ऊंच नीच को मिटाने उन्होंने एकांकी नाटक भी लिखे जब देश आजाद हुआ तो उन्हें लगा कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियो का समुचित विकास तभी होगा जब पृथक राज्य छत्तीसगढ़ बने इसके लिए उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की लो जलाई 1967 में लेकिन इसके दो साल बाद ही 1969 में उनका निधन हो गया लेकिन उनकी जलाई लो जलती रही और अंततः पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा का स्वप्न उनकी जयंती 19 जुलाई 2000 को पूर्ण हुआ लेकिन पृथक छत्तीसगढ़  गठन के करीब बीस साल में भी डॉ खूबचन्द बघेल का सपना साकार नही हुआ हमने आते ही डॉ खूबचन्द बघेल जी के सपनो को धरातल पर साकार करने का काम किया है सरकार बने मात्र दो साल हुए एक साल कोरोना में एक साल केंद्र से लड़ने में निकलने के बाद भी छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा और बढ़ता जा रहा है

   *केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना*

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि हमने स्वामीनाथ रिपोर्ट के अनुसार ही 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदना शुरू किया एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार के अड़ंगा के बाबजूद हमने2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र की मोदी सरकार ने इतना समर्थन मूल्य देने से मना किया लेकिन हमने किसानों के हित मे राजीव गांधी किसान न्यायधन योजना बनाकर किसानों को अंतर की राशि किस्तों में दी तीन किस्तें दे चुके चौथी शेष है उन्होंने गौपालक किसानों को सक्षम बनाने और पशुओं से फसलों की रक्षा करने योजनाएं गौधन न्याय योजना से गोबर खरीदी शुरू की नरवा गरवा घुरुआ बारी योजना बनाई ताकि यहां का किसान समृद्ध शाली हो लेकिन केंद्र सरकार कभी बारदाना कभी समर्थन मूल्य कभी इतनी धान नही लेने के रूप में अड़ंगा अड़ाती रही बाबजूद इसके हम छत्तीसगढ़   ओर छत्तीसगढ़ियों की सभ्यता संस्कृति की रक्षा के साथ विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

  *अंग्रेज भी जो काम नही किये वो मोदीजी ने किया,चौबे*

    पथरी में आयोजित डॉ खूबचन्द बघेल पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के साथ जब गुलामी के दौर में किसानों ने अंग्रेजो के दमनकारी कानूनों का विरोध किया तब अंग्रेजो ने भी किसानों की राह में कीलें नही गाड़ी कांक्रीट की दीवार नही उठवाईं लेकिन मोदी सरकार ने अंग्रेजो को भी पीछे छोड़ दिया तीनो काले कानूनों को वापस लेने की मांग करने वाले किसानों की राह में कीलें गढ़वा दी कांक्रीट करा दी।

   श्री चौबे ने आगे कहा कि झारखंड में धान का समर्थन मूल्य 900है उड़ीसा में 1000 है जबकि हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार 2500 रुपये मिनिमम स्पोर्ट प्राइज पर धान खरीद रही है केंद्र की मोदी सरकार इसमें भी अड़ंगा अडाई तो राजीव गांधी किसान न्यायधन योजना शुरू कर किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है ।

   उन्होंने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ गठन के करीब बीस साल बाद भी डॉ  खूबचन्द बघेल का सपना साकार नही हुआ लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनते ही हम उनका सोना साकार कर रहे हैं

  उन्होंने धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि गौपालकों से गोबर खरीदी करने के सुखद परिणाम सामने आए है गोबर बेचकर एक गौपालक दुपहिया वाहन खरीदा है जबकि एक अन्य गौपालक टाटा एस खरीदा है गौरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की 11 हजार पंचायतों में से 9000 में गौठान बन चुकी है शेष 2000 पंचायतों में भी गौठान जल्द बनेगी सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है बोधघांट परियोजना से साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads