खरोरा की देशी शराब दुकान में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के विरुद्ध मामला दर्ज किया
देशी शराब दुकान में मारपीट, पुलिस ने दोनो पक्षो पर किया मामला दर्ज
खरोरा की देशी शराब दुकान में मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के विरुद्ध मामला दर्ज किया
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
खरोरा पुलिस के मुताबिक घटना 21 फरवरी की सुबह करीबन 9 बजे की है खरोरा स्तिथ देशी शराब दुकान के कर्मचारियों व ग्राहक के बीच वाद विवाद मारपीट की घटना घटित हुई देशी शराब दुकान के सेल्स मैन महेंद्र सिंह चौहान द्वारा अधिक मात्रा में शराब न देने के कारण अनिल डहरिया, खूबी डहरिया एवं कारण बंजारे उर्फ राजा द्वारा मारपीट किये जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया गया वहीं अनिल डहरिया द्वारा भी सेल्स मैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए शराब खरीदी के दौरान महेंद्र चौहान, शिवम देवांगन व अरुण देवांगन द्वारा माँ बहन की गंदी गंदी गालियां दे कर मारपीट किये जाने की शिकायत की गई। दोनों पक्षों के खिलाफ भादवी की धारा 323, 294, 506, 34 भादवी तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना किया जा रहा है।
