बुजुर्ग पिता ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बुजुर्ग पिता ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार

 गाँव के मासूम मज़दूर एक बार फिर हुए ठेकेदार की जालसाज़ी के शिकार..10 मज़दूर और उनके 8 नबालिग बच्चों समेत पुरे परिवार को ईंट ठेकेदार ने बनाया आँध्रा में बंधक....



बुजुर्ग पिता ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार



गरियाबंद 

 मजदूरी करने आंध्रा गए देवभोग क्षेत्र के 14 मजदूरों को बंधक बना का मामला सामने आया है। इसमे कुछ बच्चे भी शामिल है। पीड़ित परिवार के बुजुर्ग ने देवभोग एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगायी है।


एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में मुंगझर निवासी धनसिंह सोनवानी ने बताया कि उसके बेटे बहु नाती सहित एक अन्य परिवार के कुल 14 लोगो को बंधक बनाया गया है। इसमे बच्चे भी शामिल है। बुजुर्ग ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।



 बुजुर्ग ने बताया कि दलाल के माध्यम से जनवरी में मजदूरी करने आंध्रा गए थे। आवापल्ली जिले के खम्मन गांव में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। दलाल ठेकेदार से पैसा लेकर फरार हो गया। जिस पर ठेकेदार ने उसके परिवार को बंधक बना लिया है।

कलेक्टर को कराया अवगत एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। बच्चो सहित कुल 14 मजदूरों के आंध्रा में बंधक बनाने की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गयी है। मजदूरों को छुड़ाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads