*समाज के प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से
* हत्या की सुराग नहीं मिलने पर समाज में आक्रोश
*समाज के प्रतिनिधिमंडल मिला पुलिस अधीक्षक से
गोबरा नवापारा नगर
महासमुंद जिला के ग्राम बम्हनी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया जो कि बम्हनी निवासी परमानन्द यादव की पत्नी व यादव ठेठवार समाज की प्रांताध्यक्ष राजू यादव की भाभी संतोषी बाई यादव का 26 मार्च शाम 7:00 बजे सुने घर पर अकेले पाकर कुछ लोगों के द्वारा बड़ी बेदर्दी पूर्वक चाकू से हत्या कर दिया गया जिसकी सुराग पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है इसकी जांच में लगे महासमुंद जिला के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर से समाज के प्रमुख जनों ने सौजन्य मुलाकात कर बातचीत की और आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने विषय को रखा कहा कि यह कोई छोटी घटना नहीं हैं इस घटना से पूरे समाज को आहत पहुँचा हैं जिसमें प्रमुख रुप से रमेश यादव प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ' उमेश यादव प्रदेश महासचिव यादव ठेठवार समाज एवं नवापारा मंडल अध्यक्ष : एडवोकेट सुरेश यादव सचिव : कैलाश यादव एडवोकेट रिटायर्ड शिक्षक नाथूराम यदु : बृजेश्वर यादव ; डीगेश यादव उपप्रांताध्यक्ष यादव ठेठवार समाज अशोक यादव उप कोषाध्यक्ष यादव समाज ने मुलाकात की।
