मोहंदा गांव के लिए शहीद सुखसिंह फारस का शव रवाना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोहंदा गांव के लिए शहीद सुखसिंह फारस का शव रवाना

 शहीद की एक झलक पाने को आतुर रहे लोग, कलेक्टर एसपी नपा अध्यक्ष ने पुष्प वर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी




मोहंदा गांव के लिए शहीद सुखसिंह फारस का शव रवाना









गरियाबंद

गमगीन माहौल के बीच गरियाबंद के शहीद जवान सुख सिंह फरस का पार्थिव शरीर गरियाबंद पहुंचा शहीद जवान अमर रहे और भारत माता की जय के नारों के साथ गरियाबंद के तिरंगा चौक में शहीद जवान को नगर के गणमान्य नागरिकों सहित कलेक्टर निलेश छिरसागर एसपी भोजराम पटेल नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने श्रद्धांजलि दी।



इस अवसर पर लोगों की आंखें नम हो गई आपको बता दें कि बीजापुर नक्सली हमले में शहीद 22 जवानों में से गरियाबंद के मोहदा गांव का सुख सिंह फरस मातृभूमि की सेवा करते शहीद हुआ। बताया जा रहा है कि वह नक्सलियों से 3 घंटे तक लड़ता रहा और अंततः सैकड़ों की संख्या नक्सलियों ने घेरकर हमारे जवानों पर कायराना हमला किया और हमारा जवान शहीद हो गए। खास बात यह है कि जवान के भाई ने भी शहादत पर दुख से ज्यादा गर्व होने की बात कही हैं


गरियाबंद पहुंचने के पूर्व राजिम के सुंदरलाल शर्मा चौक में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लोगों ने श्रद्धांजलि दी वहीं पांडुका के प्रमुख चौक पर जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में पांडुका के लोगों ने शहीद के शरीर पर पुष्प वर्षा की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads