भारतीय जनता पार्टी के जिला सोसल मिडिया प्रभारी वरुण राठी ने शनिवार को बीजापुर नक्सली हमले में सभी शहीद जवानो को श्रधांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किये
भारतीय जनता पार्टी के जिला सोसल मिडिया प्रभारी वरुण राठी ने शनिवार को बीजापुर नक्सली हमले में सभी शहीद जवानो को श्रधांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किये
अभनपुर
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सली मोरचे पर विफलता का आरोप लगाते हुए मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल व् गृहमन्त्री ताम्रध्वज साहू से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।बीजापुर में शहीदों के लिए दो शब्द लिखकर अपना चुनाव में मस्त है ,कोई और मुख्यमंत्री होते तो तुरंत अपना चुनावी कार्यक्रम छोड़कर अपने राज्य के शहीदों और घायलों के हाल चाल के लिए अपने राज्य वापस आ जाते ।।
राठी ने कहा की सरकार की अपने जनता के प्रति संवेदना खत्म हो गयी है आये दिन छत्तीसगढ़ में अपराधिक गतिविधियां बढ़ते जा रही कभी पुलिस जवानो पर थानो में घुसकर कोई भी असमाजिक व्यक्ति मारपीट करता है तो राह चलते लोगो से मारपीट चाकूबाजी लूट छेड़कानी की घटनाये इन दो सालो में बहुत ही बड़ी संख्या में होने लगी है। बस्तर संभाग जैसे शांतप्रिय जगह पर नक्सलियों का उत्पात जारी है सैकड़ो की संख्या में बेकसूर जवान अपनी जान गंवा बैठे है।
हर मोर्चे पर विफल छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी को जनता के दुःख दर्द से कोई लेना देना नही यहाँ जनता पर अत्याचार हो रहे वे पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रचार कर रहे। उन्हें और सरकार में गैर जिम्मेदार गृह मंत्री को मानवीयता के नाते तत्काल इस्तीफा देना चाहिये।
