*खरीददार से एक ओर वाइक बरामद,नेवरा पुलिस की कार्यवाही*
चोरी की वाइक बेंचने कि फिराक में घूम रहा था चोर,पुलिस ने किया गिरफ्तार
*खरीददार से एक ओर वाइक बरामद,नेवरा पुलिस की कार्यवाही*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
रायपुर के थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने चोरी की वाइक बेंचने की फिराक में घूम रहे वाइक चोर के साथ ही खरीददार को भी एक अन्य चोरी की वाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है
टीआई शरद चंद्रा ने बताया कि वाइक चोरों के ख़िलाफ़ अप.क्र.01/2021
धारा-41(1+4) जा.फौ./379,411,34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।
*तिल्दा रेल्वे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा*
पुलिस ने वाइक चोरों को तिल्दा रेल्बे ओवर ब्रिज के समीप घेराबंदी कर पकड़ा है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिल्दा नेवरा बस्ती में चोरी की वाहन बिक्री करने की फिराक में घुम रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतू हमराह स्टाफ रवाना हुआ मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति का तलाश किया जो घटनास्थल के पास संदिग्ध हालात में पुलिस को देखकर भागते-छिपते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया संदेही सुरेंद्र साहू के कब्जे में रखा काले रंग की पल्सर वाहन 150 CC चोरी की संपत्ति होने की माकूल संदेह पर *कीमती-45000/-₹* को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी सुरेन्द्र साहू से पूछताछ करने पर वाहन पैशन प्रो को ग्राम-खरोरा निवासी पवन साहू के पास 15,000/-₹ में सौदा कर 4000/-₹ अग्रिम राशि लेकर बिक्री करना बताने पर संदेही पवन साहू निवासी खरोरा से पूछताछ करने पर एक *काले रंग का हीरो पैशन प्रो किमती 50000/-₹* को सुरेन्द्र साहू साहू से क्रय करना स्वीकार किया जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य धारा-41(1+4) जा.फौ./379,411,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड में भेजा गया।
