युवक के पीठ में किया चाकू से हमला
युवक के पीठ में किया चाकू से हमला
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
धमतरी जिले में आय दिन चाकू बाजी कैसे जघन्य घटनाओं से अपराधों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है वही पुलिस ऐसे मामलों में नकेल तो कसने में लगी है लेकिन मामले और भी विकराल रूप लेता नजर आ रहा है।
ऐसे ही घटना शहरों के बाद अब गांवो में भी सामने आ रही है
मगरलोड ब्लाक के ग्राम नवागांव(खिसोरा) का है ।
जानकारी के मुताबिक घटना कल शाम का बताया जा रहा है पीड़ित युवक लालकृष्ण साहू की स्कूटी मांग कर भीखम दिवान ले के गया था। जिसको आरोपी युवक के द्वारा जबरदस्ती गली गलौज कर मंगा गया और स्कूटी को आरोपी द्वारा गिरा दिया गया जिसके कारण स्कूटी का पार्ट्स टूट गया । स्कूटी मालिक पीड़ित लालकृष्ण साहू ने जब इसका विरोध किया तो आदतन नशे में धुत नाबालिक ने गुस्से में लाल कृष्णा के पीठ पर धारदार बटंची चाकू से हमला कर दिया जिससे आनन फानन में शासकीय अस्पताल मगरलोड लाया गया । इस सम्बंध में बीएमओ शारदा ठाकुर ने बताया कि उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड किया जा रहा था थोड़ा ठीक होने के बाद परिवार वाले उनको बठेना अस्पताल धमतरी रिफर कर लिए।
वही मामले के रिपोर्ट पर मगरलोड थाना में जानकारी मुताबिक उक्त नाबालिक युवक के खिलाफ आई पी सी धारा 294,324,506 के तहत कार्यवाही किया जा रहा है साथ ही जांच के रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।।
