अभनपुर और राजिम क्षेत्र में खुलेआम लूट रहे घरेलू गैस एजेंसी संचालक, चिल्हर न कह कर काट रहे कीमतों से अधिक रुपये, - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर और राजिम क्षेत्र में खुलेआम लूट रहे घरेलू गैस एजेंसी संचालक, चिल्हर न कह कर काट रहे कीमतों से अधिक रुपये,

 अभनपुर और राजिम क्षेत्र में खुलेआम लूट रहे  घरेलू गैस एजेंसी संचालक, चिल्हर न कह कर काट रहे कीमतों से अधिक रुपये,



गोदाम में न बेच,रहवासी इलाके में लोगो को खतरे में डाल कर, कर रहे यह कार्य




अभनपुर


यू तो सरकार द्वारा  विभिन्न तरीके से योजनाओ का क्रियान्वयन करते है जो जनता को सीधे  फायदे हो ,पर बीच के दलालो ,दलाली के चलते नही मिल पाता,गरीब जनता को ,या तो दुकानों में पूरी जानकारी नही चस्पा किये जाने से जनता से ऊपर रुपये वसुल लिए जाते है।



यही मामला अभनपुर क्षेत्र के गोबरा नवापारा नगर के विनय एच पी गैस एजेंसी, तामासिवनी के भारत गैस ऐजेंसी और राजिम नगर के दीपांशु इंडेन गैस ऐजेंसी सहित क्षेत्र में संचालित घरेलू गैस एजेंसी का जो गरीब और भोले भाले जनता के जेब से खुलेआम चोरी करने में बाज नही आ रहे। वही सम्बंधित  विभाग के अधिकारियों की चुप्पी भी मिली जुली व मिली भगत की ओर इशारा करता है। सम्बंधित विभाग द्वारा माह-माह जांच करने का नियम रहता हैं पर अपने स्वार्थ को देख, गरीब जनता की ओर नजर कम आता है।और यह खेल बरसो से चला आ रहा है।

आपको बता दे कि क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालको  द्वारा  बरसो से ग्राहकों खुलेआम लूट रहे है जो गैस के कीमतों का कभी भी दुकान के सामने कीमतों का  स्पस्ट रूप से लिखत में चस्पा नही करते साथ ही विभागीय सम्बंधित अधिकारियों  द्वारा अपनी निजी स्वार्थ के कारण व अपनी कमीशन लेने के कारण यह नियम भूल जाते है।

आज की तारीख में  घरेलू गैस दाम  880 रुपये 50 पैसे है पर संचालको द्वारा 890 और 900 रुपये लिये जाने की शिकायत लगातार आ रहा है और हमेशा कीमत से अधिक रुपये लेने की बात  आता रहता है। क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालको द्वारा  रहवासी इलाको में खुलेआम धड़ल्ले से दुकान लगाकर ज्वलनशील और लोगो के जीवन को खतरे में डालकर बरसो से संचालित है पर जनता के हमदर्द और  क्षेत्रीय नेता कहलाने वाले हमदर्द द्वारा अभी तक इस पर कोई आवाज नही उठाया जो बड़ी घटना होने पर मरहम पट्टी कर अपने को जनसेवक कहलाने आ जाते है।


आपको यह भी बता दे कि घरेलू गैस घर पहुच सेवा और  उनके गोदाम से ही दिए जाने का प्रावधान है। जिसमे से लेने पर काफी अधिक रुपये में अंतर आता जो लगभग 27 से 30 रुपये आता है। 

अभी वर्तमान कीमतों की बात करे तो घर पहुच गैस की कीमत 880 रुपये 50 पैसे है पर गैस एजेंसी संचालको द्वारा ग्राहकों से अधिक रुपये लिए  जाते है साथ ही दुकान में जाकर लेने पर महज 27 से 30 रुपये कम लगता है। पर क्षेत्र में कोई भी गैस एजेंसी संचालको द्वारा कही पर भी अपने दुकानों के सामने  घर पहुच और दुकान में गैस देने का कीमत नही लिखा है और इतने अंतर रुपये कहि  दुकान के सामने लिखकर नही चस्पा किये है।



वही एक गैस लेने गए घरेलू एजेंसी के ग्राहक  ने अपनी नाम न लिखे जाने की बात कहते हुए  अपनी पीड़ा बया किया है और बकायदा संचालको द्वारा ग्राहक को प्रति दिन लुटे जाने का ग्राफ भेजा है जो काफी कम है। महज हर महीने ग्राहकों के जेब से 2से 3 लाख रुपये अधिक खुलेआम लूट लिए जाते है। 



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads