*एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 जुलाई को, आवेदन 26 जून तक आमंत्रित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 जुलाई को, आवेदन 26 जून तक आमंत्रित*

 *एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 15 जुलाई को, आवेदन 26 जून तक आमंत्रित* 



जितेंद्र महमल्ला/ धमतरी 


 जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वर्ष 2021-22 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्यता के आधार पर 30 बालक एवं 30 बालिका (कुल 60) विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 26 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने इसमें प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन आगामी 15 जुलाई को किया जाना प्रस्तावित है जो कि जिला मुख्यालय स्तर पर सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी की आयु एक जुलाई 2021 की स्थिति में 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसे छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी व अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों के द्वारा भरा हुआ एवं प्रधान पाठक द्वारा अग्रेषित आवेदन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 26 जून तक कार्यालयीन समय में जमा करना अनिवार्य है। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप के लिए तथा इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला कार्यालय परिसर अथवा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह (कुकरेल) विकासखण्ड नगरी में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी आवेदन का नमूना प्राप्त किया जा सकता है। 



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads