शिक्षा
*छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत बेसहारा बच्चों को दी जाएगी निःशुल्क शिक्षा*
सोमवार, 14 जून 2021
Edit
*छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत बेसहारा बच्चों को दी जाएगी निःशुल्क शिक्षा*
जितेन्द्र महमल्ला/धमतरी
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों के बेसहारा अथवा अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे बच्चों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में 18 जून तक मंगाई गई है जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना के संक्रमण से हुई है।
Previous article
Next article
