डॉ मुख़र्जी अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी रहे - उमेश यादव
एक देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा - डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी
डॉ मुख़र्जी अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी रहे - उमेश यादव
गोबरा नवापारा नगर
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और इसके पहले अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विषय रखते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी थे और चाहते थे कि कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बने और वहां अन्य राज्यों की तरह समान कानून हो अनुच्छेद 370 के विरोध में उन्होंने आजाद भारत में आवाज उठाई थी उनका कहना था कि एक देश में दो निशान दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1901 को कोलकाता के एक संभ्रांत परिवार में हुआ था 33 साल की उम्र में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के कुलपति बने थे. चार साल के कार्यकाल के बाद वो कलकत्ता विधानसभा पहुंचे ।
कार्यक्रम का संचालन पीछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन ने किया इस अवसर पर उमेश यादव , प्रशन्न शर्मा , पार्षद बॉबी चावला , भूपेंद्र सोनी , नवल साहू , किशन साहू , अजित चौधरी , रेशम सिंह , संजीव सोनी , मिथलेश साहू , अनस रिजवी ,धीरज साहू , इमरान सोलंकी, राजू रजक ,वीरेन्द्र साहू , प्रीतेश साहू , दीपक साहू , पवन बरडिया , दुष्यंत साहू , जितेंद साहू ,थिकेन्द्र साहू , रामकुमार जोशी , मोती साहू, देवेन्द्र सेन , प्रेम सेन , ईश्वरी देवांगन , दीपक तारक , अनुज राजपूत , नरेंद्र साहू , मुस्ताक सुलड़ा , नंद साहनी , कोमल, श्रीमती तनु मिश्रा, श्रीमती मनीषा साखरे , श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन ,श्रीमती धनमती साहू ,श्रीमती सन्तोषी कंसारी ,श्रीमती किरण सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



