ऑनलाइन योगा पूर्वाभ्यास एवं ऑफलाइन योगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम एवं वृहद वृक्षारोपण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ऑनलाइन योगा पूर्वाभ्यास एवं ऑफलाइन योगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम एवं वृहद वृक्षारोपण*

ऑनलाइन योगा पूर्वाभ्यास में पूरे जिला संघ रायपुर से 435 स्काउट गाइड एवं प्रभारी ने किया अपना योगा अभ्यास 



रायपुर

 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर परमाननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली एवं वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री विनोद सेवालाल चंद्राकर जी राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, श्री कैलाश कुमार सोनी जी राज्य सचिव,श्री सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला आयुक्त स्काउट के मार्गदर्शन एवं अगवाई में *ऑनलाइन योगा पूर्वाभ्यास एवं ऑफलाइन योगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम एवं वृहद वृक्षारोपण* का आयोजन किया गया !




ऑनलाइन योगा पूर्वाभ्यास में पूरे जिला संघ रायपुर से 435 स्काउट गाइड एवं प्रभारी ने अपना योगा अभ्यास किया उसी तारतम्य में ऑफलाइन पूर्वाभ्यास में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला में 25 स्काउटर गाइडर एवं जिला संघ के पदाधिकारी शामिल हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री जी स्वामी जी जिला अध्यक्ष,  जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला जी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता देवागन जी स्कूल प्राचार्य डॉ अनुपमा श्रीवास्तव जी एवं पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री गोपाल राम वर्मा जी शामिल हुए । योगा पूर्वाभ्यास के पश्चात विद्यालय परिसर में जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य रुप से करंज, आंवला, बादाम का पौधा रोपण किया गया।












 वृहद वृक्षारोपण के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुर्रा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 300 पौधे का रोपण किया गया । यह पूरा कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री इकबाल खान जी के नेतृत्व में व जिला संगठन आयुक्त मनोज कुमार वर्मा जी विकासखंड, बीआरसीसी श्री बीआर बघेल जी, वि ख सचिव श्री दीपक जी, श्री यशवंत कुमार ध्रुव जी विद्यालय के प्रधान पाठक श्री साहू जी एवं शिक्षकगण व अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए और वृहद वृक्षारोपण कर पूरे जिला में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ का संदेश लिए और लगातार यह कार्यक्रम पूरे जिला संघ में माननीय जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा लगातार जारी रहेगा ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads