मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 56 वे अव्यक्ति आरोहण दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन न्यू पलासिया में श्रद्धा सुमन का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 56 वे अव्यक्ति आरोहण दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन न्यू पलासिया में श्रद्धा सुमन का आयोजन

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 56 वे अव्यक्ति आरोहण दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन न्यू पलासिया में श्रद्धा सुमन का आयोजन



इंदौर

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका  राजयोगिनी योग शक्ति मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के 56 वे अव्यक्ति आरोहण दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन न्यू पलासिया में श्रद्धा सुमन का आयोजन किया गया। सभी भाई बहनों ने प्रातः 6:00 से 11:00 तक  गहन राजयोग तपस्या की साधना की। व मातेश्वरी जी को स्मरण किया सजल नेत्रों से  इस अवसर पर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी आरती बहन जी जो की मातेश्वरी जी के साथ  रही थी, कहा कि हम सभी मातेश्वरी जी को प्यार से ममा कर बुलाते थे ममा एक फरिश्ते के समान थी

 


वह वास्तव में एक सद्गुणों का बहता हुआ झरना थी मातेश्वरी जी जहां भी जाती थी वहां सभी लोगों में मानवीय मूल्यों के गुणों के  पूर्ण स्थापना के विकास का  ज्ञान देती थी  और कहती थी कि परमात्मा की सभी संतान है और परमात्मा ने हर व्यक्ति में एक ना एक गुण जरूर दिया है इसलिए  आवश्यकता इस बात की है कि हम व्यक्ति में उसके गुणों के बजाय उसमें परमात्मा ने जो  गुण दिए हैं उनकी और देखें । मातेश्वरी जी ने अपने व्यक्तिगत जीवन से देश भर में हजारो भाई बहनों को  आठ माह में ज्ञान के प्रकाश की ज्योति जलाई जिससे उनका जीवन सद्गुण से भर गया  मम्मा  कहती थी कि मनुष्य की आत्मा में जो पुराने संस्कार है उनको सहज ज्ञान और राजयोग से परिवर्तन करके श्रेष्ठ संस्कार भरने की आवश्यकता है जिससे मानव जीवन से इस तरह बन सके।

इस अवसर पर जस्टिस बी डी राठी जी ने कहा कि मातेश्वरी जी का जीवन इतना प्रभावशाली था कि जो भी व्यक्ति उनके पास जाता था  मातेश्वरी की दृष्टि उस पर पढ़ती थी और वह राजनीति से हल्का हो जाता उसके विचार शून्य हो जाते और एक नई ऊर्जा का संचार जीवन में हो जाता था, ऐसी महान विभूति को हम इस अवसर पर अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और मातेश्वरी जी के बताए रास्ते पर चलकर जीवन श्रेष्ठ बनाएंगे।

इस अवसर पर भ्राता सुरेश गुप्ता जी, बी के नारायण भाई एवं सभी भाई बहनों ने मातेश्वरी जी के चित्र पर फूल अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन बीके आशा बहन ने किया।


 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads