नपा अध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदो ने की पूर्व सीएम रमनसिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर से मुलाकात - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नपा अध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदो ने की पूर्व सीएम रमनसिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर से मुलाकात

 नपा अध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदो ने की पूर्व सीएम रमनसिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर से मुलाकात



गरियाबंद

नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह ठाकुर ने रायपुर पहुॅच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमनसिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नपा के जनप्रतिनिधियो और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व दिग्गत नेताओ के बीच नगर के विकास और राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियो को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। शीर्ष नेतृत्व ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके से गरियाबंद जिले के विकास के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उनके बीच राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियो के संबंध में भी चर्चा हुई।




 नपा अध्यक्ष बताया ने कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमनसिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं गरियाबंद जिले का चहुमुखी विकास हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व अजय चंद्राकर ने भी गरियाबंद के विकास में विशेष योगदान दिया है। वर्षो से ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त गरियाबंद भाजपा के शासन काल में पहले नगर पंचायत और फिर नगर पालिका बना। गरियाबंद को जिले की सौगात मिली। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रो मे हुुए करोड़ो के विकास कार्यो के बदौलत आज गरियाबंद जिला भी छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान रखता है। नपा अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे है, शीघ्र नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हे हमेशा जनता के अपेक्षा के अनुरूप बेहतर विकास कार्य करने प्रेरित करता है। उन्होने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि गरियाबंद नगर विकास के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान कायम करेंगा। भाजपा से मिली जन जन के विकास की प्रेरणा को आत्मसात कर वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads