जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण

 जेल निरीक्षण समिति द्वारा किया गया उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण 



गरियाबंद

 माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षणआयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन कराया जाना है । उम्र निर्धारण के संबंध  में संदेह अथवा प्रक्रियागत त्रुटि के कारण बच्चे जेलों निरूद्ध हो जाते हैं । जिनके उम्र का सत्यापन करने हेतु अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पैनल को सम्मिलित कर जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है । 

         उक्त निर्देश के परिपालन में श्रीमती जगरानी एक्का , जिला कार्यक्रम अधिकारी , महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद के मार्गदर्शन अनुसार दिनांक 28/06/2021 को समय दोपहर -12 : 00 बजे उप जेल गरियाबंद का जेल निरीक्षण समिति के कृष्ण कुमार शर्मा , अध्यक्ष बाल कल्याण समिति , गरियाबंद , श्री अनिल द्विवेदी जिला बाल संरक्षण अधिकारी,एवं श्री हेमराज दाऊ , एडवोकेट द्वारा जेल निरीक्षण किया गया । उप जेल गरियाबंद के जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी निरीक्षण दौरान उपस्थित थे । निरीक्षण समिति द्वारा 07 बैरकों का निरीक्षण किया गया l समिति द्वारा प्रत्येक बंदियों से मुलाकात कर उनके वास्तविक आयु की जानकारी ली गई । उक्त निरुद्ध बंदियों में से किसी भी बंदी ने 18 वर्ष से कम आयु का होना नहीं बताया और न ही किसी बंदी द्वारा उनके घर में बालकों के देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों का होना बताया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads