*विधायक ने किया वैक्सिनेशन सेन्टरों का निरीक्षण*
*विधायक ने किया वैक्सिनेशन सेन्टरों का निरीक्षण*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने वाली ग्राम पंचायत को ग्राम विकास के लिए 5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
सरकार द्वारा जल्द से जल्द टीकाकरण का काम पूरा करने के उद्देश्य से बहुत तेजी प्रयास किये जा रहे हैं प्रदेश की भूपेश सरकार ने प्रशासन के साथ साथ अपने जिम्मेदार लोगों को भी वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी सौपी है,इसी कड़ी में बुधवार को धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कई वैक्सिनेशन सेन्टरों का निरीक्षण किया
*बुजुर्ग महिला को घर तक छोड़ने गई विधायक*
वैक्सीन लगवाने आई एक बुजुर्ग महिला को देख धरसीवां की महिला विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा से रहा नही गया ओर उन्होंने बुजुर्ग महिला को कार में बैठाकर उसके घर तक छोड़ा
दरअसल वृद्ध महिला वैक्सीन के बाद बाहर बैठी थी उससे बात करने पर विधायके को ज्ञात हुआ कि साधन उपलब्ध न होने की बजह से वह बैठी है इस पर विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला को अपनी निजी गाड़ी से खुद वृद्ध महिला को घर तक पहुचाई,वहीं पर विधायक अनिता शर्मा ने अपने पार्टी के लोगों से अपील की वैक्सीन लगवाने जो भी आये उनके आने जाने की व्यवस्था करें जिससे वैक्सीन लगवाने को लेकर किसी को दिक्कत महसूस न हो। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रदेश के सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सके इसके लिए हम लोग गाँव गाँव मे जाकर लोगों से अपील कर रहें हैं कि आप लोग वैक्सीन जरूर से लगवाएं वैक्सीन को लेकर ही आज राजधानी के कई ब्लाकों के वैक्सिनेशन सेन्टरों में जाकर निरीक्षण की वहाँ पर सभी लोगों को अच्छे से वैक्सीन लगाई जा रही है जिसका सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है।वैक्सिनेशन सेन्टरों पर किसी को किसी प्रकार की दिक्कत न हों उसके लिए पार्टी के लोगों को तैनात किया गया है जिसमे
रूपेश बघेल,श्रीकांत बघेल,आशिष वर्मा, साहिल खान,गुलाब ध्रुव,भरत सोनी,मान सिंह वर्मा,मोहन साहू,गजेंद्र वर्मा,राजू वर्मा, नारद साहू, संतोष निषाद, आशाराम साहू, कौशल साहू, लीलाधर साहू,शिव संकर गोस्वामी,धन्नू गिरी,ओमप्रकाश साहू,खेमलाल, जसवंत साहू, श्रीराम साहू, गोपाल साहू,सरपंच पंच गण ग्रामीणजन एवं पार्टी के सेक्टर भूत प्रभारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
