सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने नये प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी से मुलाकात कर गरियाबंद आने का दिया न्योता - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने नये प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी से मुलाकात कर गरियाबंद आने का दिया न्योता

 सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने नये प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी से मुलाकात कर गरियाबंद आने का दिया न्योता



गरियाबंदः-

गरियाबंद के सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने गरियाबंद जिले के नये प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी  से उनके निवास सरगुजा कुटीरी  मे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर व हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर दिये गरियाबंद आने के न्योते। मनीष ध्रुव ने प्रभारी मंत्री से चर्चा कर जिले में निवासरत आदिवासियों की स्थितियों के बारे अवगत कराकर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को हर एक गरीब परिवार को लाभ दिला कर छत्तीसगढ़ व नये जिले गरियाबंद को एक नयी पहचान की ओर ले जाने के बारे में चर्चा किया गया।



 प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने भी सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव को आस्वस्त किया कि मै गरियाबंद जिले में कांग्रेस सरकार के  द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिये चालायाी जा रही  महत्वकांक्षी  योजनाओं को प्रत्येक आदिवासी परिवारो तक पहुचाने का भरसक प्रयास करूंगा एवं गरियाबंद जिले को एक नयी पहचान दिलाने के क्षेत्र में कार्य करूंगा। प्रभारी मंत्री ने अवगत कराया की जुलाई में पहले सप्ताह में जिले के आगमन का सांकेतिक दिया है। प्रभारी मंत्री जी की आगमन पर स्वागत के लिये पूरे जिले भर के आदिवासी उत्सुक नजर आ रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads