*बढ़ती महंगाई को लेकर शिवसेना कामगार सेना का प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बढ़ती महंगाई को लेकर शिवसेना कामगार सेना का प्रदर्शन

 *बढ़ती महंगाई को लेकर शिवसेना कामगार सेना का प्रदर्शन*



सुरेन्द्र जैन/धरसींवा

  बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार  के अड़ियल रवैये के खिलाफ़  शिवसेना की कामगार सेना इकाई द्वारा बुधवार को बिरगांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

   केंद्र सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ती महंगाई पर काबू पाने में उनकी नाकामी को देखते हुए शिवसैनिको द्वारा नारेबाजी व तख्ती लेकर प्रदर्शन किया शिवसैनिकों का कहना है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब मध्यम वर्गी लोगों का बजट बिगड़ गया है आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी स्थिति हो गई है ऐसे में शिवसेना के द्वारा लगातार केंद्र सरकार के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है ऐसे ही बिरगांव  में इसी कड़ी में शिवसेना की कामगार सेना इकाई द्वारा यह प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से एच एन सिंह पालीवार, संतोष मार्कंडेय ,बल्लु जांगड़े, रेशम जांगड़े, कृष्णा यादव,सुरज साहु, संजय नांग,राधे साहू, राजकुमार सिंह, विजय नाग कामगार सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads