*संस्था वेस्ट टू बेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक मनहरण लाल वर्मा की पहल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*संस्था वेस्ट टू बेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक मनहरण लाल वर्मा की पहल*

 *सामाजिक कार्यकर्ताओं की टोली पहुंची संजीवनी वृद्धा  आश्रम,वृद्धजनों के साथ में किया भोजन*



*संस्था वेस्ट टू बेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक मनहरण लाल वर्मा की पहल*

    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

   वृद्धजनों की खुशी के लिए  वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी के संस्थापक मनहरण वर्मा ने अपने साथियों के साथ वृद्धाश्रम पहुचे ओर वृद्धजनों के साथ भोजन कर कुछ पल के लिए एक तरह से उनके गमो को दूर करने का प्रयास किया।



   सामाजिक कार्यकर्ता मनहरण वर्मा ने बताया कि  वैश्विक महामारी कोरोना के समय  कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी संक्रमण  के कारण होम आइसोलेशन में 15 दिन घर में ही अकेले एक कमरे में एकांतवास में रहना पड़ा था इस समय इन लोगों ने जो घर परिवार से अलग एकांतवास व्यतीत किया था उससे परिवार से अलग रहने की पीड़ा को उनने महसूस किया इसी को देखते हुए उन्हें वृद्धाश्रमो में रह रहे वृद्धजनों का ख्याल आया कि आख़िर  वृद्वजन कैंसे अकेले बच्चो से दूर रहते होंगे।

  सामाजिक कार्यकर्ताओं के मन में उन वृद्धा आश्रम में रहने वाले परिवार से ही अलग रहकर वृद्धा आश्रम में रहने वालो के मन में क्या पीड़ा होती होगी उन्हें कैसे महसूस होता होगा यह  सामाजिक कार्यकर्ताओं को मन में  पीड़ा महसूस हुई ओर  सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने जीवन के कुछ पल वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच व्यतीत करने उनके बीच कुछ जिंदगी के खुशनुमा पल बिताने का निश्चय किया

  इसी के तहत सामाजिक कार्यकर्ता कोटा रायपुर स्थित संजीवनी विद्या आश्रम में पहुंचे एवं अपने टीम के साथ वेस्ट टू बेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से  भोजन का आयोजन वृद्धा आश्रम में किया गया संस्था के संस्थापक मनहरण लाल वर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज मे बदलाव सेवा कार्य , शिक्षा स्वास्थ्य जन जागरूकता, काउंसलिंग,  कौशल प्रशिक्षण mके माध्यम से बदलाव लाने का है  आज के आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोहिबुल्लाह खान,राजेंद्र प्रसाद देवांगन एवं पूर्णिमा गेंडे का विशेष सहयोग रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads