*शैया चन्द्राकर की चतुराई से लोग की जान बची । इस तरह बड़ा घटना होने से टाला * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शैया चन्द्राकर की चतुराई से लोग की जान बची । इस तरह बड़ा घटना होने से टाला *

 *शैया चन्द्राकर की चतुराई से लोग की जान बची । इस तरह बड़ा घटना होने से टाला *



*जितेन्द्र महमल्ला/ धमतरी*


 ग्राम छाती में नेशनल हाइवे एवम खैरी नाली में लगे हुए  बंशी यादव के खेत मे बिजली के खंभे (पोल ) है। जो बबूल के पेड़ से बिल्कुल लगा हुआ है ।आज  सुबह करीब साढ़े 11 बजे उक्त खेत जिसे सेंनचुवा के अर्चना भूषण चन्द्राकर ने खरीदा है।जमीन को देखने और  नाप करने के उद्देश्य से डॉ भूषण लाल चन्द्राकर , महेंद्र कुमार तारक, शौर्य प्रताप चन्द्राकर, परस राम साहू ,योगेश्वर साहू व डोमन पटेल सेंनचुवा निवासी खेत मे उपस्थित थे । 






बंशी के खेत के बाजू खेत में कुछ महिलाएं कार्य कर रही थी।सभी लोग अपने अपने कार्य मे लगे हुए थे।तभी अचानक विघुत तार  बबूल के वृक्ष में टकराने से बबूल के पेड़ व  बिजली के तार में आग जलने लगा।उसे देखकर साथ मे गए बालक शौर्य प्रताप चन्द्राकर ने सभी को जोर जोर से चिलाने लगा । कि खेत से बाहर निकलो कर के  आवाज दिया।तब सभी का ध्यान बबूल के पेड़  एवम बिजली के तार में जलते हुए आग की ओर गया और सभी दौड़कर खेत से बाहर आये ।

ज्ञात हो ही वर्षा होने के कारण खेत पानी से भरा हुआ है और यदि तार टूटकर  खेत मे गिर जाता तो वहाँ कार्य कर रहे सभी लोग गम्भीर हादसे के शिकार हो सकते थे।बालक शौर्य के सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। खेत से बाहर आने के बाद डॉ भूषण लाल चन्द्राकर ने विधुत विभाग छाती में कार्यरत बिजली मिस्त्री सुरेश कुमार को फोन कर इसकी जानकारी दी।उक्त क्षेत्र के पावर कट करने के लिए कहा।जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा पावर कट किया गया तब आग बन्द हुआ। सभी बालक शौर्य के इस सजगता के लिए धन्यवाद दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads