गंगा दशहरा महापर्व बड़े* *हर्षोल्लास से मनाया
गंगा दशहरा महापर्व बड़े* *हर्षोल्लास से मनाया
राजिम
श्री राजीव लोचन स्थानीय विप्र समिति राजिम के तत्वाधान में गंगा दशहरा महापर्व वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। पं. अर्जुन नयन तिवारी के सतत संरक्षण, पं. राम शर्मा की कुशल नेतृत्व, डॉ.संतोष शर्मा *कुंभज* के श्रेष्ठ संचालन एवं श्री अशोक श्रीवास्तव के बेहतर संयोजन में महानदी महा आरती का विराट आयोजन किया गया। गंगा पूजन एवं महा आरती में विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर अध्यक्ष, नगर पंचायत राजिम शामिल हुई । आचार्य नूतन तिवारी एवं पं. सौरभ मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की पूजन अर्चना विभिन्न प्रकार के पूजन सामग्री श्रृंगार साड़ी, नैवेद्य, सिंदूर ,श्रीफल के साथ शामिल अतिथियों से संपन्न कराई ।
महा आरती करने वाले ब्राह्मणों में पं. विजय शर्मा पुरोहित श्री राजीव लोचन मंदिर ,पं. सुरज शर्मा, पं ऋषि तिवारी ,पं. ओम तिवारी, पं. भूपेंद्र पांडे, पं. अविनाश शर्मा आदि थे । श्री पुरुषोत्तम मिश्र की संगीत टीम जिसमें हुमन साहू ,निहारिका साहू,भूपेश देवांगन आदि द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां गंगा पर आधारित भजनों की सुर सरिता से उपस्थित जनसैलाब मंत्रमुग्ध हो गए । महाआरती उपरांत उपस्थित जन समुदाय को श्रीमती रेखा सोनकर, पं. अर्जुन नयन तिवारी ,श्री सुनील तिवारी, श्री अशोक श्रीवास्तव, पं. राम शर्मा डॉ. संतोष कुंभज आदि ने संबोधित किया । अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थानीय ब्राह्मणों के द्वारा गंगा दशहरा महापर्व की पवित्र शुरुआत कर जिस दिव्यता एवं भव्यता से संगीतबद्ध महाआरती हुई है, वह स्वागतेय एवं अभिनंदनीय है । स्थानीय स्तर पर जब इतने प्रकांड विद्वान ,कुशल एवं संगीत मर्मज्ञ ब्राह्मण देवता मौजूद हैं,तो हमें राजिम माघी पुन्नी मेला महोत्सव में गंगा महाआरती के लिए बाहर से ठेके में पंडित बुलाने की कतई आवश्यकता नहीं है । हमें अपने विप्र जनों पर अत्यंत गर्व है ।पं. अर्जुन नयन तिवारी जी ने युवा विप्रजनों को इस उत्कृष्ट आयोजन हेतु बधाइयां एवं आशीर्वाद प्रदान किए । गंगा उद्गम महापर्व के इस दिव्य पूजन एवं महा आरती में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि गण, मातृ शक्तियां शामिल हुई । जिसमें विशेष रुप से जितेंद्र गुप्ता, राम नारायण साहू, डॉ महेंद्र साहू, व्याख्याता किरीथ निर्मलकर, गोविंद यादव, बिहारी शर्मा, जगत राम निर्मलकर, श्रीमती पदमा दुबे ,रोशनी गोस्वामी, प्रीति पांडे, मनीषा शर्मा, गायत्री साहू, मंजू निषाद, दुर्गा सोनी, सरिता यादव, ईश्वरी तिवारी, तारा गंधर्व, ममता यदु, ,नयापारा से ललित पांडे, गोयल परिवार सुमित, सुलभा, मुरली, मोनिशा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।





